उड़ता छत्तीसगढ़ उजड़ता_छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के पत्थलगांव में जिस तरह से एक तेज रफ्तार कार ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धाल को चपेट लेते हुए कुचला था उसे लेकर भाजपा प्रदेश सरकार को निशाने पर ले रही है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार की शाम भाजयूमो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शव यात्रा निकाली। शारदा विहार रेलवे फाटक से चलकर पूरे ट्रांसपोर्ट नगर तक मुख्यमंत्री के पुतले का भ्रमण कराया गया और टीपी नगर चौक में दहन किया गया। इस दौरान पुलिस ने भाजपाईयों को आधे रास्ते पर ही रोक लिया और पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि भाजपाईयों ने दूसरे पुतले की व्यवस्था कर रखी थी उसको जलाया। हालांकि इस दौरान पुलिस के साथ भाजपाईयों की झूमाझटकी भी हुई।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सोनी अध्यक्ष जिला भारतीय युवा मोर्चा कोरबा, उपाध्यक्ष रंजू यादव, मंत्री दीक्षित देवांगन, बृजेश यादव, आकाश अग्रवाल, राजा यादव, प्रीति स्वर्णकार, कोरबा मंडल अध्यक्ष रामावतार पटेल, राहुल शुक्ला, शुभम सिंह गौरव राजपूत, अंकित राठौर, अंशु तिवारी, संजय यादव, गौरव दुबे, कमल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।