महाराष्ट्र:- मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये हादसा पुणे के बावधान बुद्रुक गांव में हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। खबरों की माने तो इस हेलीकॉप्टर हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। खबर पर विवरण का इंतजार है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बावधन इलाके के केके राव पहाड़ी इलाके में सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच घटीत हुई है। क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इससे तीनों शव भी बुरी तरह से जल गए हैं। वहीं इस हादसे की मुख्य वजह कोहरा बताया जा रहा है। हालांकि मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली स्थित एक निजी विमानन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने यहां ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स हेलीपैड से उड़ा भरी और वह मुंबई के जुहू जा रहा था। इस जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।
हालांकि इससे पहले हिंजेवाड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कन्हैया थोराट ने बताया था कि, ‘‘पुणे जिले के बावधन इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर किसका है। हेलीकॉप्टर में आग अभी भी बुझाई नहीं जा सकी है।”
जानकारी दें कि, पुणे में बीते 40 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते 24 अगस्त को पुणे के पौड इलाके में ऐसे ही एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। तब यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और अन्य तीन यात्री भी सवार थे। हादसे में एक पायलट जख्मी हुआ था। हालांकि बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थीं।
