Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ठंड शुरू होने से पहले इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, इम्यूनिटी होगी काफी स्ट्रॉन्ग…
    News

    ठंड शुरू होने से पहले इन फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, इम्यूनिटी होगी काफी स्ट्रॉन्ग…

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : सर्दियां शुरू होने वाली हैं. दशहरा-दिवाली तक मौसम में बदलाव आने लगता है. तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है ठंड में इम्यूनिटी वीक होना. हालांकि, खानपान बेहतर बनाकर इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाया जा सकता है. कई फूड्स में पोषक तत्व भर-भरकर पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. अगर ठंड शुरू होने से पहले इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर लें तो इम्यूनिटी काफी स्ट्रॉन्ग हो सकती है और आप बीमारियों से बच सकते हैं.

    इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 5 फूड्स

    1. हल्दी (Turmeric)हल्दी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है. हल्दीऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया के इलाज में सूजन-रोधी का काम करता है. कई डाइटिशियन इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है. दूध में हल्दी मिलाकर पीना जबरदस्त फायदेमंद होता है.

    2. अदरक (Ginger)सर्दियों में अदरक सेहत के लिए रामबाण हो सकता है. अदरक शरीर की सूजन को कम कर, गले की खराश और सर्दी-खांसी से राहत दिला सकते हैं. यह मतली की समस्या को भी दूर कर सकता है. अदरक में कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो सेहत को बेहतर बनाता है.

    3. लहसुन (Garlic)लहुसन सर्दी-खांसी से बचाने में मदद कर सकता है. यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि औषधीय के तौर पर काम करता है. इम्यूनिटी बढ़ाने में भी लहसुन मददगार है. इसके औषधीय गुण संक्रमण से बचाने का काम करते हैं. सर्दियां शुरू होने से पहले इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

    4. खट्टे फल (Citrus Fruits)सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में खट्टे फल फायदेमंद हो सकते हैं. इस मौसम से पहले खूब फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए. इनसे शरीर को विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.

    5. बादाम (Almond)सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाना अच्छा माना जाता है. इसमें बादाम को इस मौसम के लिए सबसे परफेक्ट बताया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ शरीर को हेल्दी रखता है. इसके अलाा गुड़, शहद जैसी चीजों को खाने से भी इम्यूनिटी में सुधार होता है.

    Post Views: 3,075

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article80 हजार साल बाद धूमकेतु सी-2023-ए3 एक बार फिर पृथ्वी की कक्षा के आएगा नज़दीक, देख सकेंगे 12 अक्टूबर को…
    Next Article चाइनीज कंपनियों का हो रहा कड़ा विरोध,OnePlus, iQOO और POCO जैसे ब्रांड्स के ऑपरेशन को बंद करने की मांग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?