Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पृथ्वी की ओर सूर्य की सतह पर तीव्र विस्फोट होता देख हैरान हुए नासा के वैज्ञानिक…
    News

    पृथ्वी की ओर सूर्य की सतह पर तीव्र विस्फोट होता देख हैरान हुए नासा के वैज्ञानिक…

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    7 साल बाद की सबसे शक्तिशाली घटना तस्वीरों में कैदNASA के सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सूर्य की सतह पर शक्तिशाली सोलर फ्लेयर को कैद किया है. NASA के मुताबिक यह साल 2017 के बाद से दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर है. नासा ने इससे जुड़ी जो तस्वीरें जारी की हैं उसमें सूर्य एक बड़ा आग का गोला नजर आ रहा है और इसमें पृथ्वी की ओर सूर्य की सतह पर तीव्र विस्फोट होता दिख रहा है.सूर्य की सतह पर ऐसा क्या दिखा कि नासा के वैज्ञानिक भी हुए हैरान…7 साल बाद की सबसे शक्तिशाली घटना तस्वीरों में कैदसूर्य पर दिखा शक्तिशाली विस्फोटशाहीन बानोशाहीन बानो |

    NASA के सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO) ने सूर्य की सतह पर X9-क्लास के सोलर फ्लेयर को कैद किया है, जो कि इस सोलर सायकल का सबसे शक्तिशाली फ्लेयर है. नासा के मुताबिक सोलर फ्लेयर सूर्य से निकलने वाली वह ऊर्जा है जो रेडियो कम्युनिकेशन और पावर ग्रिड्स को प्रभावित कर सकती है.NASA के मुताबिक यह साल 2017 के बाद से दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली सोलर फ्लेयर है. गुरुवार को SDO ने इस सोलर फ्लेयर की तस्वीरें खीची हैं. नासा की ओर से इससे जुड़ी जो तस्वीरें जारी की गईं हैं उसमें सूर्य एक बड़ा आग का गोला नजर आ रहा है और इसमें पृथ्वी की ओर सूर्य की सतह पर तीव्र विस्फोट होता दिख रहा है.

    सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी क्या है?दरअसल नासा ने 2010 में सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी मिशन लॉन्च किया था. इसका उद्देश्य सूर्य के मैग्नीटिक फील्ड एनर्जी से जुड़ी जानकारी जुटाना था. यह नासा का स्पेसक्राफ्ट है जो सूर्य का अध्ययन करता है. यह सूर्य के बाहरी हिस्से पर होने वाली हलचल को कैद करता है और इसकी तस्वीरें नासा को भेजता है. सामान्य तौर पर इंसान सूर्य को सीधे अपनी आंखों से देख नहीं सकता लेकिन नासा का SDO 24 घंटे सूर्य पर नजर रखता है.!SDO से खींची गई तस्वीरों में आग के गोले की तरह नजर आ रहा है और इसके निचले हिस्से में X9 फ्लेयर उभरती नजर आ रही है. स्पेस एजेंसी के मुताबिक यह तस्वीर तीव्र अल्ट्रावॉयलेट लाइट्स का सबसेट नजर आती है, जो अत्यंत तीव्र विस्फोट को हाइलाइट करती है. इसका रंग लाल और गोल्डन नजर आ रहा है

    .सूर्य से निकलने वाले सोलर फ्लेयर को जानिएदरअसल सूर्य की सतह से निकलने वाले विस्फोट को सोलर फ्लेयर कहा जाता है. सूर्य मैग्नेटिक ऊर्जा छोड़ता है और इससे निकलने वाले पार्टिकल्स और रोशनी से ही सोलर फ्लेयर बनता है.सोलर फ्लेयर को कई श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें B, C, M और X क्लास की सोलर फ्लेयर होती हैं. X-क्लास की फ्लेयर को सबसे ज्यादा तीव्र और शक्तिशाली माना जाता है. हालांकि X-क्लास की सोलर फ्लेयर में भी कई रेंज हैं. नासा के मुताबिक अब तक रिकॉर्ड की गई सोलर फ्लेयर की घटनाओं में X45 सबसे ताकतवर थी जिसे 2003 में दर्ज किया गया था.

    सूर्य का तापमान लगातार बढ़ रहा है और यही वजह है कि हाल के वर्षों में सोलर फ्लेयर की घटनाएं भी बढ़ी हैं.सूर्य पर कब-कब हुए जबरदस्त विस्फोट?इससे पहले इसी साल 24 जुलाई को सोलर फ्लेयर की घटना दर्ज की गई थी. इसमें X14 क्लास की सोलर फ्लेयर देखी गई. वहीं 14 मई 2024 को भी सूर्य की सतह पर शक्तिशाली विस्फोट हुआ, इसके बाद वैज्ञानिकों ने X8.9 क्लास की सोलर फ्लेयर दर्ज की थी. साल 2005 के बाद सूर्य की सतह पर विस्फोट में वृद्धि देखी गई है. वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे-जैसे सूर्य का तापमान बढ़ेगा, वैसे ही इस तरह के विस्फोट भी बढ़ेंगे.

    सोलर फ्लेयर से पृथ्वी को क्या नुकसान?सूर्य की सतह से होने वाले तीव्र विस्फोट के चलते ये सोलर फ्लेयर दिखते हैं. सोलर फ्लेयर का पृथ्वी पर रेडियो कम्युनिकेशन और पावर ग्रिड्स को प्रभावित कर सकती है. अगर यह पृथ्वी की दिशा में ज्यादा तीव्र होगी तो इससे रेडियो ब्लैकआउट का खतरा है. 1989 में दर्ज की गई शक्तिशाली सोलर फ्लेयर ने क्यूबेक के बिजली ग्रिड को प्रभावित किया था.

    Post Views: 1,040

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदुनिया के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक यहूदी धर्म कैसे बना, जाने क्या है कनेक्शन इस्लाम और ईसाई धर्म से…
    Next Article क्या ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला कर सकता है इजराइल, ईरान पर परमाणु अटैक आसान नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?