Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लाखों केंद्रीय कर्मचारी होंगे लाभान्वित, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर सरकार जारी कर सकती है नोटिफिकेशन…
    News

    लाखों केंद्रीय कर्मचारी होंगे लाभान्वित, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर सरकार जारी कर सकती है नोटिफिकेशन…

    By Tv 36 HindustanOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (Unified Pension Scheme) वैसे तो एक अप्रैल 2025 से लागू होगा लेकिन इसे लॉन्च पहले किया जा सकता है. त्योहारी सीजन (Festive Season) के दौरान 15 अक्टूबर 2024 को यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर सरकार नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. नए पेंशन स्कीम सरकार की बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारी लाभांवित होंगे.

    यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर बैठकों का दौर इकोनॉमिक टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट सचिव टीवी सोमानाथन यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर लगातार अलग अलग मंत्रालयों और डिपार्टमेंट्स के साथ बैठक कर रहे हैं जिससे नई पेंशन स्कीम को आसानी से अमल में लाया जा सके. वित्त सचिव रहते हुए टीवी सोमानाथन ही उस कमिटी के अध्यक्ष थे जिसे नेशनल पेंशन स्कीम की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी. सोमानाथन कमिटी की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लाने का फैसला किया है.

    क्या है UPS की खासियत यूनिफाइड पेंशन स्कीम में केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट से पहले की 12 महीने की बेसिक सैलेरी+डीए का जो औसत बनेगा वही एश्योर्ड पेंशन के तौर पर दिया जाएगा. यूनिफाइड पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को पेंशन फंड (Pension Fund) में अपना योगदान देना होगा. कर्मचारियों को यूपीएस में अपने बेसिक पे और डीए का 10 फीसदी पेंशन फंड में देना होगा जैसे वे एनपीएस में करते आए हैं.

    सरकार कर्मचारी के लिए पेंशन फंड में अपनी तरफ से 18.5 फीसदी का योगदान देगी जो एनपीएस में 14 फीसदी थी. यानि सरकार यूपीएस में अपने योगदान को बढ़ाने जा रही है. यूनिफाइड पेंशन स्कीम में कम से कम 25 वर्षों तक के सर्विस के बाद ही तय फॉर्मूले के तहत सरकारी कर्मचारी एश्योर्ड पेंशन पाने का हकदार होंगे. इस नए पेंशन स्कीम से 23 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा और इस पेंशन स्कीम की बड़ी खासियत ये है कि रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को एश्योर्ड पेंशन (Assured Pension) मिलेगा जो एनपीएस में नहीं था.

    कैबिनेट ने UPS पर लगाई थी मुहर 24 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई पेंशन स्कीम ( New Pension Scheme) पर मुहर लगाते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफायड पेंशन स्कीम को लॉन्च करने का फैसला लिया गया था.

    Post Views: 775

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभोपाल में ड्रग्स की फैक्ट्री, गुजरात ATS और NCB ने 1814 करोड़ की एमडी जब्त की…
    Next Article एसबीआई देगी 10000 लोगों को नौकरी, इस क्षेत्र में माहिर लोगों को मिलेगा मौका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?