नई दिल्ली:– मुलेठी का काढ़ा पीने के फायदे मुलेठी एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आमतौर पर, लोग खांसी और गले में खराश होने पर मुलेठी को चबाते हैं। लेकिन क्या आप मुलेठी का काढ़ा पीने के फायदों के बारे में जानते हैं? जी हां, मुलेठी के काढ़े का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, खांसी, गैस्ट्रिक समस्याएं और सूजन जैसी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं मुलेठी का काढ़ा पीने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में –
इम्यूनिटी बूस्ट करे
मुलेठी का काढ़ा पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव हो सकता है।
खांसी और गले की खराश से दिलाए राहत
मुलेठी के काढ़े का सेवन करने से आपको खांसी-जुकाम और गले में होने वाली खराश की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन, खराश और खांसी को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से गले में जमा बलगम को पतला कर उसे बाहर निकलने में मदद मिलती है। इससे गला साफ होता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
मुलेठी का काढ़ा पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से पेट में सूजन, गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसमें ग्लिसरीन तत्व पाया जाता है, जो पेट की जलन और अल्सर को ठीक करने में मदद करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
मुलेठी का काढ़ा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
त्वचा संबंधी समस्याओं से दिलाए छुटकारा
मुलेठी का काढ़ा पीने से स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके सेवन से त्वचा की अंदरूनी सफाई होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, रैशेज, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।
मुलेठी का काढ़ा कैसे बनाएं?
मुलेठी का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालकर उबालें। अब इसमें एक चम्मच मुलेठी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालें। इसे तब तक उबालें, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। फिर इसे छान लें और गुनगुना होने पर पिएं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा शहद या मिश्री भी मिला सकते हैं।
