Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नारायणपुर आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी जवानों की शहादत, खड़गे और राहुल ने जताया शोक…
    छत्तीसगढ

    नारायणपुर आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी जवानों की शहादत, खड़गे और राहुल ने जताया शोक…

    By Tv 36 HindustanOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छ्त्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला में शनिवार को नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए. जवानों की शहादत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में वर्तमान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है.

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जताया शोक : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोसेट कर कहा, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कायराना हमले में वीर जवानों की शहादत की खबर बेहद दुखद है. मैं उम्मीद करता हूं कि घायल जवान जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है.

    मैं शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा : राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
    घायल जवानों के स्वस्थ होने की प्रार्थना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दुख जताया. उन्होंने लिखा, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है. हम भारत माता के लिए अपने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

    नक्सलियों ने आईटीबीपी की गश्ती टीम पर हमला किया और एक आईईडी विस्फोट किया. विस्फोट के दौरान आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए. यह घटना दोपहर करीब 12 बजे अबूझमाड़ क्षेत्र के कोडलियार जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. विस्फोट उस समय हुआ जब गश्ती दल अभियान के बाद लौट रहा था : पी. सुंदरराज, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज

    पुलिस के मुताबिक, शनिवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गश्ती तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने एक बड़ा आईईडी विस्फोट किया. नक्सलियों के किए गए आईईडी विस्फोट में घायल हुए भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान शहीद हो गए. जबकि नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हो गए.

    Post Views: 880

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद कचरे मे छोड़ भागा निर्दयी, जांच में जुटी पुलिस…
    Next Article सरकारी टीचर को मिली सस्पेंड करने की धमकी, डर में हो गए ठगी का शिकार,जानिए पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय…

    August 14, 2026

    MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…

    August 14, 2026

    क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री साय…
    • MPBSE का बड़ा बदलाव बोर्ड परीक्षा फॉर्म से आधार की अनिवार्यता हटेगी, 17 लाख छात्रों को राहत…
    • क्या गदर से भी अच्छी है बटवारा 1947 सनी देओल की दमदार परफॉर्मेंस, भारत-पाक बंटवारे की दर्दनाक कहानी, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू…
    • स्वतंत्रता दिवस पर प्रकृति के नाम एक कदम, इस्माइली CIVIC रायपुर में करेगा इतने पौधों का रोपण और वितरण…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, गृह मंत्रालय ने जारी की हाउसहोल्ड शेड्यूल की अधिसूचना, देखें सवालों की पूरी लिस्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?