Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज सुनफा योग से मेष, कर्क समेत इन 5 राशियों के लोग होंगे मालामाल, मिलेगा बड़ा धन लाभ…
    समाचार

    आज सुनफा योग से मेष, कर्क समेत इन 5 राशियों के लोग होंगे मालामाल, मिलेगा बड़ा धन लाभ…

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: – आज के दिन सुनफा योग बन रहा है। दरअसल, आज चंद्रमा से एक घर आगे शुभ ग्रह मंगल रहेगा। जिससे सुनफा योग बनेगा। दरअसल, चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे और कर्क राशि में मंगल रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा और मंगल का शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सुनफा योग से मंगलवार के दिन मेष, कर्क,सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। इन राशि के जातकों को लाभ के कई अवसर मिलने वाले हैं। साथ ही कमाई भी अच्छी रहेगी। निवेश से इन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा

    मेष राशि के जातकों को अपने पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों को भी पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। लेखन कार्यों से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। कागजी कार्रवाई के लिए वक्त अनुकूल है। कमाई अच्छी होगी। धन का निवेश तुरंत लाभ देने वाला रहेगा।

    वृषभ राशि के जातकों को फिलहाल, फिजूल बोलने से बचना चाहिए। आज गुस्से और अधिक दबाव के कारण घर परिवार का माहौल भी खराब होगा। और इसका किसी को कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है, परंतु बड़े हुए खर्चों को नियंत्रित करने के लिए संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

    मिथुन राशि के जातकों को आज अपने सभी काम समय से पूरा करने का प्रयास करना होगा। लेकिन, इस बात को ख्याल रखें की आप जल्दबाजी में कोई काम न करें। वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद की संभावना बनती है। रिसर्च करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कमाई के मुकाबले खर्चे अधिक रहने वाले हैं।

    कर्क राशि के जातकों के व्यवसाय वा काम के लिए दिन अनुकूल रहेगा। प्रतिद्वंदी की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। व्यापारिक अवरोध खत्म होंगे, विस्तार की योजनाएं सहायक बनेगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। दिन बहुत अच्छा है। कमाई अच्छी होगी।

    सिंह राशि के जातक आज प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए विजय प्राप्त करेंगे। लक्ष्य हासिल करना आसान रहेगा। निडर होकर कार्य करेंगे। उच्च अधिकारियों को सहयोग देते हुए कार्य करें, तो आपके हित में होगा। वित्तीय मामलों में दिन बहुत अच्छा है। कंजूसी से धन खर्च करेंगे और पैसे को बचाएंगे।

    कन्या राशि के जातक व्यवासिक अवरोध को खत्म करने के लिए दोस्त के साथ काम करें। दुश्मन आपसे ज्यादा ताकतवर रहेंगे और आपके कामों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। जोखिम पूर्ण वित्तीय निवेश से बचना चाहिए। सरकारी टैक्स भरने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

    तुला राशि के जातकों के कार्यस्थल का माहौल बहुत अधिक अनुकूल नहीं होगा। मैनेजमेंट से संबंधित कार्य करने वाले जातक व्यवस्था बनाने में सफल रहेंगे। योजनाओं के अनुरूप काम पूरे हो जाएंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है। व्यावसायिक गतिविधियां लाभ प्रदायक रहेंगी।

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। धन को संचित करने के प्रयास सफल रहेंगे। फाइनेंशियल योजनाओं पर पुनर्विचार के लिए दिन अनुकूल है। बातचीत प्रभावी रहेगी। अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का जुनून रहेगा।

    धनु राशि के जातक आज कामकाज की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए जोश के साथ कार्य करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मतभेद पैदा ना हो इस बात का ध्यान रखें। सब का सहयोग करने का भाव मन में रहेगा। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी आभा से अचंभित रहेंगे। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। जोश में आकर फिजूल खर्च करने से बचें।

    कुंभ राशि के जातक खर्च को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। बजट बनाने के बाद भी खर्चे बजट से बाहर रहेंगे। योजना के अनुकूल कम ना होने और कामकाज में बाधा आने की वजह से मन दुखी रहेगा। समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए शांति बनाए रखें। यह समय भी गुजर जायेगा।

    मीन राशि के जातकों का कामकाज का तरीका आज काफी आक्रामक रहने वाला है। खुद भी मेहनत करेंगे और दूसरों से भी करवाने का प्रयास करेंगे। भूमि की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने वाले जातकों को लाभ होने की संभावना बनती है। बिना जरूरत के सामान की खरीद से बचना चाहिए।

    Post Views: 1,550

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआतंकियों ने जब हमला किया तो फोन पर बात कर रहा था गुरमीत, पढ़ें गांदरबल आतंकी हमले की कहानी…
    Next Article अब दीपावली से पहले बोनस और डीए में वृद्धि के रूप में मिल सकती है राहत, सीएम ने दिए ये निर्देश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा

    September 23, 2026

    बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

    September 23, 2026

    बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर ने कारीगरों और महिला समूहों को दिया बाजार से जोड़ने का भरोसा
    • बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार
    • बंदियों से जानी समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की हुई समीक्षा
    • तत्काल मिला आयुष्मान कार्ड,बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बनीं आसान स्वास्थ्य शिविर में मिला समग्र लाभ
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?