Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रीवा रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में 31 हजार करोड़ के मिले प्रस्ताव, पतंजलि ग्रुप भी कर रहा बड़ा निवेश
    मध्य प्रदेश

    रीवा रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में 31 हजार करोड़ के मिले प्रस्ताव, पतंजलि ग्रुप भी कर रहा बड़ा निवेश

    By Tv 36 HindustanOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रीवा:- मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रीवा में बुधवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव को अब तक सबसे सफल आयोजन बताया। कहा कि कान्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। यह आयोजन रीवा के औद्योगिक विकास के लिए क्रांतिकारी कदम साबित होगा। इसमें भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से चार हजार से अधिक उद्यमियों ने पंजीयन कराया था। इसमें 10 राज्यों के निवेशकों ने भागीदारी की साथ ही 300 से अधिक वायर-सेलर मीटिंग की गईं। कार्यक्रम में 150 से अधिक विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

    31 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन में भाग लेने वाले सभी उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति और सकारात्मक वातावरण की प्रशंसा की है। मध्य प्रदेश में सिद्धार्थ इन्फ्राटेक 12 हजार 800 करोड़ रुपये, ऋत्विक प्रोजेक्ट चार हजार करोड़, केजीएस सीमेंट 14 हजार करोड़, पतंजलि ग्रुप एक हजार करोड़, रामा ग्रुप 500 करोड़, सोलर एएमसी सर्विस प्रा.लि. 400 करोड़, बीपीसीएल पेट्रोकेमिकल ने 300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। साथ ही शारदा मिनरल्स ग्रुप 225 करोड़ रुपये, एस गोयनका ग्रुप ने 200 करोड़, शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी 175 करोड़ रुपये, अदाणी ग्रुप ने सिंगरौली में 2528 करोड़, जय प्रकाश पावर बेंचर 750 करोड़, एनटीपीसी ने सोलर प्लांट के लिए 103 करोड़, अल्ट्राटेक सीमेंट लि. मैहर में 3000 करोड़ रुपये और निसर्ग इस्पात सीधी में एक हजार करोड़ रुपये व अन्य उद्योगों में 2063 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इनसे लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

    कटनी और सिंगरौली में कंटेनर डिपो बनेंगे
    सीएम ने कहा कि पतंजलि ग्रुप उज्जैन में योग और आयुर्वेद का संस्थान बनाने जा रहा है। रीवा में पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव से विंध्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सिंगरौली और कटनी में कन्टेनर डिपो बनाए जाएंगे। रीवा-सतना में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों व सिंगरौली, सीधी, मऊगंज और मैहर में एमएसएमई विभाग के औद्योगिक क्षेत्र खोले जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विंध्य क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। विंध्य में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संयुक्त सोलर ग्रिप स्थापित किया जाएगा। इससे प्राप्त बिजली का दोनों प्रदेशों में आवश्यकता के अनुसार उपयोग होगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी इस आयोजन को अद्वितीय बताया।

    21 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन
    समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 21 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनकी कुल लागत 2690 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री ने रीवा में कालेज चौराहे पर 67 करोड़ रुपये से 50 हजार वर्गफिट में बनाए जा रहे 10 मंजिला आइटी पार्क का भी भूमिपूजन किया।

    रीवा के चोरहटा औद्योगिक केंद्र को बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने औद्योगिक केंद्र में विद्युत सब स्टेशन निर्माण का भूमिपूजन किया। समारोह में रीवा और सतना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एकेएस यूनिवर्सिटी सतना तथा पर्यटन विकास निगम के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री के समक्ष नगर निगम रीवा ने औद्योगिक केन्द्र चोरहटा को औद्योगिक जल की आपूर्ति के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    Post Views: 1,040

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकारी स्कूलों के गुरुजी को हाईटेक होने से परहेज, 80 प्रतिशत शिक्षकों ने नहीं लिया टैबलेट
    Next Article ऑनलाइन मार्केटिंग के कारण छोटे व्यापारियों के धंधे हो रहे चौपट, जानिए वजह…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?