Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विदेशी प्रोडक्ट पर देसी गोबर हावी, अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक भारी डिमांड..
    News

    विदेशी प्रोडक्ट पर देसी गोबर हावी, अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक भारी डिमांड..

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर:- आपको अचरज होगा कि गोबर से सजावटी की ऐसी चीजें भी इन दिनों बन रही हैं, जिनकी डिमांड देश में होने के साथ-साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी हो रही है. खास बात यह है कि यह प्रोडक्ट सागर में गरीब तबके की महिलाएं बना रही हैं. जिनके जरिए उन्हें रोजगार हासिल हो रहा है और पर्यावरण भी संरक्षित हो रहा है. एक सामाजिक संस्था की पहल पर गोबर से दीवार घड़ी से लेकर मूर्तियां, शुभ-लाभ, दीप, श्री यंत्र, मालाएं जैसी चीजें बनाई जा रही हैं. इस बार इन महिलाओं ने करीब 5 हजार घड़ियां गोबर से तैयार की हैं और इनकी इतनी डिमांड है कि 4 हजार से ज्यादा घड़ियां बिक चुकी हैं. खास बात ये है कि सामाजिक संस्था द्वारा इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए भी व्यवस्था की गई है. ऐसे में देश के चुनिंदा शहरों और विदेश से भी उनकी मांग आ रही है।

    कैसे तैयार होते हैं गोबर से उत्पाद?

    गोबर से तैयार होने वाले उत्पादों में 70% गोबर और 30% मिट्टी का उपयोग किया जाता है. पहले इन्हें पाउडर की तरह बारीक दिया जाता है और फिर इनका मिश्रण तैयार किया जाता है. मिश्रण तैयार किए जाने के बाद इनको अलग-अलग आकार दिए जाते हैं और फिर इनको प्राकृतिक रंगों के जरिए सजाया जाता है. खास बात ये है कि इन उत्पादों को तैयार करने और सजाने में किसी तरह के केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता है. जानकार कहते हैं कि गोबर से बने उत्पाद और सामग्री घर में नकारात्मकता को दूर करते हैं और वास्तु में सुधार करते हैं.

    पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का प्रयास

    दरअसल, पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला कल्याण के लिए काम करने वाली विचार सामाजिक संस्था द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है. इसमें शहर की गरीब तबके की करीब 750 महिलाओं को जोड़ा गया है. अध्यक्ष सुनीता जैन अरिहंत ने बताया, ” समिति से जुड़ी हर महिला आत्मनिर्भर होने के साथ सशक्त हो रही है. इन महिलाओं को संस्था द्वारा पहले प्रशिक्षण दिया जाता है और फिर कच्चा माल उपलब्ध कराकर उनसे उत्पाद तैयार कराए जाते हैं.

    गोबर से बने प्रोडक्टों की विदेशों से भारी डिमांड

    एक अनुमान के मुताबिक साल भर काम करने वाली महिला करीब 80 हजार से एक लाख रुपए तक की कमाई कर लेती है. इन महिलाओं ने इस साल की दीपावली के लिए गोबर से 11 लाख दीपक बनाए हैं. जिनकी मध्य प्रदेश के कई शहरों से काफी मांग आ रही है. इसके अलावा देश के दूसरे शहर हो और विदेश से भी गोबर से बने उत्पादों की डिमांड की जा रही है. इन उत्पादों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत दीवार घड़ियां है, तो दीपावली के अवसर पर सजावट और पूजा के लिए तैयार किए जाने वाले दीपक श्री यंत्र मूर्तियां और स्वास्तिक और शुभ लाभ के प्रतीक भी बनाए गए हैं.

    Post Views: 790

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक कहावत है सर मुड़ाते ही पढ़ा पत्थर, ऐसा ही कुछ हो गया हाटा चौकी प्रभारी बृहस्पति जी के साथ
    Next Article यहां प्रसाद में मिलते हैं नोट और गहने, दिवाली की पूजा के बाद, जानिए भारत के वो प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर जहां दर्शनों की है बड़ी मान्यता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?