Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » NEET विवाद पर सलमान खान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के आंदोलन को ये रंग बिलकुल न दें…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    NEET विवाद पर सलमान खान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के आंदोलन को ये रंग बिलकुल न दें…

    By Tv36 HindustanJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और NEET पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता सलमान खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खुलकर समर्थन करते हुए उन पर हुई कथित लाठीचार्ज की घटना पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने अपील की कि छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग न दिया जाए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

    सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।
    उन्होंने NEET पेपर लीक विवाद को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि देश के युवा बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं। उनके अनुसार, छात्रों ने मेहनत, ईमानदारी और लगन के दम पर अपने भविष्य के लिए आवाज उठाई है और उनके इस प्रयास की सराहना की जानी चाहिए।

    सलमान खान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी शिक्षा को लेकर जागरूक है और यही पीढ़ी भविष्य में भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करेगी। उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने को साहसिक कदम बताया।
    अभिनेता ने अपने संदेश में यह भी कहा कि यह मुद्दा केवल छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है, इसलिए इसे राजनीतिक विवाद का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार भी छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेगी और शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

    सलमान खान ने अपने संदेश के अंत में कहा कि “शिक्षा ही देश का अगला ट्रेंड और फैशन बनना चाहिए।” उन्होंने इच्छा जताई कि भारत ऐसा शिक्षा केंद्र बने, जहां दुनिया के दूसरे देशों से भी छात्र पढ़ाई के लिए आएं। उनका मानना है कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी नींव है।

    हाल के दिनों में छात्र आंदोलन को लेकर कई फिल्मी हस्तियां अपनी राय सामने रख चुकी हैं। सलमान खान का यह बयान भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Post Views: 155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; दोषियों को जल्द और इस सजा का ऐलान…
    Next Article पेपर लीक पर विपक्ष का केंद्र पर बड़ा हमला, खड़गे-राहुल गांधी ने PM को घेरा; शिक्षा मंत्री को हटाने, छात्रों से माफी और कार्रवाई की उठाई मांग…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आखिर क्या होता है खसरा बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी होता है ये खतरा, जानें क्या करें और क्या न करें…

    July 23, 2026

    पेपर लीक पर विपक्ष का केंद्र पर बड़ा हमला, खड़गे-राहुल गांधी ने PM को घेरा; शिक्षा मंत्री को हटाने, छात्रों से माफी और कार्रवाई की उठाई मांग…

    July 23, 2026

    पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; दोषियों को जल्द और इस सजा का ऐलान…

    July 23, 2026

    प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट रायपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर क्या होता है खसरा बच्चे ही नहीं, बड़ों को भी होता है ये खतरा, जानें क्या करें और क्या न करें…
    • पेपर लीक पर विपक्ष का केंद्र पर बड़ा हमला, खड़गे-राहुल गांधी ने PM को घेरा; शिक्षा मंत्री को हटाने, छात्रों से माफी और कार्रवाई की उठाई मांग…
    • NEET विवाद पर सलमान खान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों के आंदोलन को ये रंग बिलकुल न दें…
    • पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; दोषियों को जल्द और इस सजा का ऐलान…
    • प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट रायपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?