Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहां दिवाली की रात गायों को दिया जाता है स्पेशल इनविटेशन, दूसरे दिन होता है ये खेला…
    News

    यहां दिवाली की रात गायों को दिया जाता है स्पेशल इनविटेशन, दूसरे दिन होता है ये खेला…

    By Tv 36 HindustanOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छिंदवाड़ा:- इन दिनों लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हुए हैं. दिवाली की रात में मां लक्ष्मी की पूजा के बाद हर तरफ पटाखों का शोर शराबा होता है, लेकिन छिंदवाड़ा में हर घर में गायों को चराने वाले अहीर ढोल नगाड़ों के साथ गायों को न्यौता देने पहुंचते हैं. आखिर गायों को निमंत्रण क्यों दिया जाता है. यह परंपरा क्या है. जानिए इस खबर में…

    दिवाली की रात में गायों को दिया जाता है निमंत्रण

    छिंदवाड़ा में दिवाली सिर्फ इंसानों के लिए ही खास त्योहार नहीं है, बल्कि यह गायों के लिए भी खास होता है. क्योंकि दिवाली के दूसरे दिन को गाय खेलना का दिन कहा जाता है. इसके लिए दिवाली की रात को ही अहीर तबेला या गौशाला में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचते हैं और गायों को दूसरे दिन के लिए निमंत्रण देते हैं. इसे गाय जागना भी कहते हैं. इस दौरान अहीर गायों को परंपरा के अनुसार देशी भजन गाकर और नाचकर न्योता देते हैं.

    गायों को खिलाए जाते हैं स्पेशल पकवान

    दिवाली के दूसरे दिन गायों को किसान नहला धुलाकर रंग-बिरंगे पोशाक या फिर कलर लगाकर तैयार करते हैं. इस दिन गायों के लिए घर में खिचड़ी से लेकर कई तरह के पकवान बनाकर उनकी पूजा की जाती है. इसके बाद गांव के एक बड़े मैदान में गायों को इकट्ठा किया जाता है, जहां पर अहीर बछड़ों के साथ गायों को खेल खिलाते हैं. इसे क्षेत्रीय लोग गाय खेलना कहते हैं.

    गोबर से बनाए गए पर्वत की होती है पूजा

    पंडित शिव कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया, ”दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा भी की जाती है. इसके पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण की लोगों के प्रति बढ़ती लोकप्रियता और भक्ति को देखते हुए इंद्रदेव नाराज हो गए थे और उन्होंने बारिश से कोहराम मचा दिया था. हर तरफ बाढ़ का सैलाब था. इससे लोगों को बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली से उठा लिया था, जिसके नीचे उनकी सभी गायें और लोग सुरक्षित बच गए थे. इस तरह इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया था. इसी की याद में इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से पर्वत बनाकर उसमें पेड़-पौधे और अनाज लगाकर पूजा की जाती है.

    Post Views: 380

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्यप्रदेश में हुई एक और नेतापुत्र की धमाकेदार एंट्री, पहले ही भाषण में जता दिए बुलंद इरादे…
    Next Article बीन्स खाने के ये फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे, शुगर से लेकर कॉन्स्टिपेशन की समस्या तक में फायदेमंद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…

    August 24, 2026

    अगर आपके फोन में भी नहीं मिल रही 5G की सुपरफास्ट स्पीड तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स…

    August 24, 2026

    रायपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 25 अगस्त से छह जोड़ी ट्रेनों का बदला संचालन…

    August 24, 2026

    मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता, मोबाइल में मजा आता है’, छात्र की बात सुन प्रेमानंद महाराज ने दी ये सीख…

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 28 अगस्‍त को दिन भर रहेगा राखी बांधने का मुहूर्त, नोट करें पूर्णिमा तिथि के आरंभ व समापन का ये समय…
    • अगर आपके फोन में भी नहीं मिल रही 5G की सुपरफास्ट स्पीड तुरंत बदलें ये 3 जरूरी सेटिंग्स…
    • रायपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 25 अगस्त से छह जोड़ी ट्रेनों का बदला संचालन…
    • मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता, मोबाइल में मजा आता है’, छात्र की बात सुन प्रेमानंद महाराज ने दी ये सीख…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पुस्तक का किया विमोचन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?