Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब इग्नोर करने की न करें गलती फेफड़ों में टीबी होने के शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण…
    समाचार

    अब इग्नोर करने की न करें गलती फेफड़ों में टीबी होने के शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण…

    By Tv 36 HindustanNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- फेफड़ों में टीबी के शुरुआती लक्षण
    टीबी एक गंभीर बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है। फेफड़ों में टीबी पैदा करने वाले कीटाणु एक प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। जब कोई व्यक्ति खांसता, छींकता या गाता है तो टीबी फैल सकता है। इससे कीटाणुओं के साथ छोटी बूंदें हवा में फैल सकती हैं। फिर कोई दूसरा व्यक्ति उन बूंदों को सांस के जरिए अंदर ले सकता है और कीटाणु फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं। भीड़-भाड़ इलाकों में रहने वाले लोगों में टीबी फैलने का खतरा अधिक रहता है। वहीं, एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में टीबी फैलने का खतरा अधिक रहता है। एंटीबायोटिक्स नामक दवाइयों के जरिए टीबी का इलाज करना संभव है। आइए जानते हैं फेफड़ों की टीबी के क्या हैं संकेत?

    खांसी होना
    फेफड़ों में टीबी होने पर मरीजों को काफी ज्यादा खांसी होती है। यह खांसी काफी तेज और दर्दनाक भी हो सकती है। अगर आपको 3 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी हो रही है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की सलाह लें। इस तरह के संकेत टीबी के हो सकते हैं। इसे लंबे समय तक इग्नोर करने से बचना चाहिए।

    भूख कम होना और वजन घटना
    टीबी या फिर फेफड़ों में टीबी होने पर मरीजों को भूख में कमी आती है। इसकी वजह से उनका वजन भी तेजी से कम होने लगता है। अगर आपके भूख में अचनाक से गिरावट आई है, तो एक बार अपनी जांच जरूर करा लें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।

    ठंड और बुखार आना
    टीबी होने की स्थिति में मरीजों को बार-बार बुखार आने की भी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा उन्हें अन्य लोगों की तुलना में काफी ज्यादा ठंड भी लगती है। ऐसे लक्षणों को अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर आप अधिक समय तक इस तरह के संकेतों को इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकते हैं।

    बलगम में खून आना
    फेफड़ों में टीबी होने की स्थिति में मरीजों के बलगम में खून आने की शिकायत हो सकती है। हालांकि, यह फेफड़ों में टीबी के अलावा अन्य बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। इस तरह के संकेतों को इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने के लिए भागें।

    सोते समय काफी पसीना आना
    सोते समय अगर आपको खांसी के साथ-साथ काफी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो ऐसे संकेतों को इग्नोर करने से बचें। यह फेफड़ों में टीबी के संकेत हो सकते हैं। अधिकतर लोग इस तरह के लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकते हैं।

    Post Views: 1,085

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्रहों मे से इस ग्रह की वजह से हो सकते हैं गंभीर रोग विवाह में भी होती है देरी, ज्योतिष से जानें इससे बचने के उपाय…
    Next Article अब कांग्रेस की ये गारंटियां बेकार चुनावी महौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वॉर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे आज से खाना…

    May 8, 2026

    वट सावित्री के दिन चुपचाप कर लें ये 5 अचूक उपाय, जन्मों तक बना रहेगा खुशहाल…

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक…

    May 8, 2026

    बंगाल का नया बॉस- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- पर्यवेक्षक मंत्री ने किया सीएम का एलान…

    May 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे आज से खाना…
    • वट सावित्री के दिन चुपचाप कर लें ये 5 अचूक उपाय, जन्मों तक बना रहेगा खुशहाल…
    • सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता और सादगी का प्रतीक…
    • बंगाल का नया बॉस- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- पर्यवेक्षक मंत्री ने किया सीएम का एलान…
    • बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?