नई दिल्ली : – महज कुछ ही दिनों बाद महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में एक फेज और झारखंड में दो फेज में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने का फैसला लिया है। ऐसे में दोनों राज्यों में चुनवी सरगर्मी तेज हो गई है।
राजनीतिक पार्टियां हर एक विधानसभा सीट से उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। कुछ हीं दिन बाद इन दोनों राज्यों में पॉलिटिकल पार्टियां अपनी-अपनी घोषणा पत्र भी जारी करेगी। इस चुनावी महौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के खिलाफ नाशाना साधते हुए लिखा है, “कांग्रेस पार्टी को यह एहसास हो रहा है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या असंभव है। अभियान दर अभियान वे लोगों से वादे करते रहते हैं, जिन्हें वे कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। अब वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। आज कांग्रेस की सरकार वाले किसी भी राज्य – हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना – को देख लीजिए, विकास की गति और वित्तीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उनकी तथाकथित गारंटियां अधूरी पड़ी हैं, जो इन राज्यों के लोगों के साथ एक भयानक धोखा है…”
महाराष्ट्र और झारखंड में इसी महीने होगा विधानसभा चुनाव
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि महाराष्ट्र में इसी 20 नवंबर को चुनाव होने हैं वहीं अगर झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां दो चरणों में चुनाव संपन्न होने वाले हैं। झारखंड में 13 और 20 नंबर को चुनाव होगा। दोनों राज्यों की वोटों की गिनती 23 नंवबर को होगी और परिणाम घोषित हो जाएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे वहीं झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव संपन्न होगा।
