Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहाँ अदालत में नाग बताते हैं किस किस को काटा,कांडी की धुन पर होती है सांपों की पेशी…
    News

    यहाँ अदालत में नाग बताते हैं किस किस को काटा,कांडी की धुन पर होती है सांपों की पेशी…

    By Tv 36 HindustanNovember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीहोर:-  सांप का नाम सुनते ही इंसान के होश उड़ जाते हैं. क्योंकि साक्षात यमराज का रूप होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इंसानों के बीच नागों की अदालत लगती है. मंदिर में लगने वाली अदालत में सांप एक धुन पर दौड़े चले आते हैं और बताते हैं अमुक व्यक्ति को उसने क्यों डसा. खास बात ये है कि सांप खुद नहीं आते बल्कि इंसान में प्रवेश करके बताते हैं कि उसने किस कारण डसा. इसके बाद मंदिर में सर्पदंश पीड़ित इंसान का इलाज किया जाता है.

    मंदिर में सौ साल से चली आ रही है नाग अदालत की परंपरा

    सीहोर जिले के ग्राम लसूडिय़ा परिहार में आज भी सर्पदंश से पीड़ित लोग स्वस्थ होने के लिए मंदिर में आते हैं. अब आप इसे विश्वास कहें या आस्था या फिर अंधविश्वास. इन लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. ग्रामीणों की ये आस्था या अंधविश्वास की प्रथा 100 वर्षों से चली आ रही है. सीहोर के ग्राम लसूडिय़ा परिहार में सालों से नागों की अदालत लगती है. जहां पेशी पर नाग स्वयं मानव शरीर में आकर डसने का कारण बताते हैं. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित सीहोर जिले से मात्र 15 किलोमीटर दूर दीपावली के दूसरे दिन पड़वा को नाग अदालत लगती है.

    सर्पदंश का कारण जानने बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

    21 नवंबर शुक्रवार को नाग अदालत लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. इस रहस्य को देखने बड़ी संख्या में सीहोर और भोपाल से भी लोग पहुंचे. लसूडिय़ा परिहार में स्थित राम मंदिर में दीपावली के दूसरे दिन सांपों की अदालत लगाई गई. अदालत में पिछले एक साल में सर्पदंश का शिकार हुए लोगों को उन्हें डसने का कारण बताया गया. अदालत में 5 दर्जन लोग पहुंचे. हनुमानजी की प्रतिमा के सामने लगी सांपों की पेशी के दौरान लोग ये जानने पहुंचे कि आखिर उन्हें सांप ने क्यों काटा.

    कांडी की धुन पर भरनी गाकर नागों को पेशी पर बुलाया

    नाग अदालत में सांप के डसने का कारण जानने के लिए कांडी की धुन पर भरनी गाकर नागों को पेशी पर बुलाया गया. इस दौरान पेशी पर पहुंचे सांपों ने शरीर में आकर काटने का कारण बताया. इस मामले में गांव के नन्दगिरी महाराज का कहना है “यहां होने वाली सांपों की पेशी हमारी तीन पीढ़ी करती आ रही है. दीपावली के दूसरे दिन प्रदेश भर से सांप के काटने से पीड़ित लोग यहां आते हैं और काटने का कारण जानते हैं. कारण जानने के साथ ही दोबारा ऐसी घटना न हो जिसके लिए सांपों से वचन भी लिया जाता है.

    नाग अदालत में पेशी पर हाजिर सांप ने क्या कहा

    नाग अदालत में पेशी पर हाजिर होने वाले सांप ने एक व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर कहा “मैं तेरे खेत में शांति से रहता था, तूने तो मेरा ही घर तोड़ दिया. इसी की सजा मैंने तुझे दी थी. मैं तो तुम्हारे परिवार का हर जगह साथ दिया था और तुमने मुझे अपने से दूर क्यों कर दिया.” कुछ इस तरह के सवाल पेशी के दौरान मानव के शरीर में सांपों की आत्मा ने आकर बताए. सांपों के पेशी में आने का कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम तक चला. नाग अदालत में कांडी और भरनी की धुन बजते ही पर सर्पदंश का शिकार हुए पीड़ित लोग लहराने लगते हैं. ग्रामीण मुन्ना यादव ने बताया “कांडी भरनी और विशेष मंत्र के साथ दोबारा पीड़ित को सांप न काटे, इसका संकल्प लिया जाता है.

    Post Views: 1,435

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमध्य प्रदेश में किसानों की तरह गोवंश पालकों का भी बनेगा क्रेडिट कार्ड, शहरों में चल रहे कांजी हाउस होंगे बंद,जानिए पूरी स्किम…
    Next Article सरसों के तेल में बना खाना खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, इसका इस्तेमाल कैसे करें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…

    April 12, 2026

    जीत के बाद CSK के कप्तान को हुआ लाखों का नुकसान, जानिए कैसे…

    April 12, 2026

    पीएम ने सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, किया ये खास अनुरोध …

    April 12, 2026

    क्या सच में सोशल मीडिया आपको अकेला बना रहा है जानें ऑनलाइन चैटिंग और घटती सोशल स्किल्स के बीच का ये डरावना सच…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…
    • जीत के बाद CSK के कप्तान को हुआ लाखों का नुकसान, जानिए कैसे…
    • पीएम ने सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, किया ये खास अनुरोध …
    • क्या सच में सोशल मीडिया आपको अकेला बना रहा है जानें ऑनलाइन चैटिंग और घटती सोशल स्किल्स के बीच का ये डरावना सच…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला पॉक्सो और अपहरण के आरोपी को किया बरी पढ़िए चौकाने वाला ये मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?