Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जानिए आखिर क्यों एक ही परिवार के 11 लोगों ने की थी आत्महत्या? 3 साल बाद सामने आई बुराड़ी कांड की सच्चाई…
    राष्ट्रीय

    जानिए आखिर क्यों एक ही परिवार के 11 लोगों ने की थी आत्महत्या? 3 साल बाद सामने आई बुराड़ी कांड की सच्चाई…

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुराड़ी कांड के मामले को बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस के लिए ये केस अबतक के सबसे चुनौतिपूर्ण मामलों में से एक साबित हुआ। दिल्ली के बुराड़ी में साल 2018 में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत का लॉजिक किसी को समझ नहीं आ रहा था। आखिरकार, बहुचर्चित बुराड़ी केस में पुलिस ने 11 जून को क्‍लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। नवंबर महीनें में इसपर सुनवाई होगी। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में किसी तरह की गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मौतें किसी सुसाइड पैक्ट (Suicide Pact) का नतीजा हैं। तीन साल तक क्राइम ब्रांच की लंबी जांच के बाद नतीजा निकला है कि यह ‘सुसाइड पैक्‍ट’ का केस था। जांच के दौरान पुलिस के सामने कई बार अलग अलग थ्योरी सामने आई। एक ही परिवार के 11 लोगों के एक साथ मरने के मामले को काला जादू से लेकर टोने-टोटके से जोड़ कर देखा गया।आखिरकार, दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 11 लोगों की मौत के मामले को अब बंद करने का फैसला लिया है। पुलिस ने अपनी क्‍लोजर रिपोर्ट में कहा है कि किसी तरह की गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, मौतें किसी ‘स्‍यूसाइड पैक्‍ट’ का नतीजा लगीं।
    बुराड़ी कांड का मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 1 जुलाई, 2018 की सुबह एक परिवार के 11 सदस्‍यों के शव बरामद किए गए थे। इसमें घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायण देवी का शव एक कमरे में फर्श पर मिला जबकि अन्य 10 लोगों के शव एक लोहे की ग्रिल से लटके मिले थे। सभी के आंखों पर पट्टी बंधी थी और हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। मरने वालों में नारायण देवी, उनके दो बेटे भवनेश चुंडावत और ललित चुंडावत, बेटी प्रतिभा, दोनों बेटों की पत्नियां और सभी के बच्चे जिसमें नीतू, मोनू, ध्रुव, शिवम और प्रियंका शामिल थे। घर के सभी 11 सदस्यों के एकसाथ मौत से पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। एक डायरी जिसने खोले कई राज इस मामले की सभी संभावित दृष्टिकोण से जांच की गई। साइकोलॉजिकल अटॉप्‍सी से खुलासा हुआ कि सभी लोग अपनी मर्जी से फंदे से लटके थे। लेकिन इन्होंने मौत के इरादे से ऐसा नहीं किया था। सभी लोग अंधविश्वास में भरोसा रखते थे। और ये घटना एक अनुष्‍ठान के तहत हुई थी। परिवार को सभी सदस्यों को लगा था कि अनुष्ठान पूरा होने पर वह सामान्‍य जिंदगी में लौट जाएंगे।

    जांच के दौरान पुलिस को घर के भीतर से एक डायरी मिली जिसमें वह पूरी प्रक्रिया लिखी हुई थी जिसके तहत परिवार को फांसी लगानी थी। डायरी में जो कुछ लिखा था, पुलिस को ठीक उसी हालात में सभी शव मिले। हैंडराइटिंग एनालिसिस ने साबित कर दिया कि उस डायरी में घरवालों ने ही लिखा था। कई और सबूतों ने यही जाहिर किया कि मौत एक ‘स्‍यूसाइड पैक्‍ट’ की वजह से हुई थी। एक सूत्र के अनुसार, ‘परिवार के लोगों ने मरने से पहले अपने मोबाइल फोन साइलेंट कर दिए और फिर एक बैग में भरकर सभी फोन को घर के मंदिर में रख दिया। डायरी की एंट्रियों और उनकी फांसी के तरीकों से भी यही लगा कि वे कोई अनुष्‍ठान कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में घटना के दिन घरवालों के अलावा किसी और को आते-जाते नहीं देखा गया।’
    बुराड़ी कांड में घर के सभी सदस्यों की मौत हो गई थी। पुलिस के पास सबूत के नाम पर बस एक डायरी थी जो उनके घर से मिली थी। उस डायरी से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची की ये मामला सुसाइड पैक्ट का है। दरअसल, डायरी के आधार पर पुलिस को पता चला कि घर के बेटे ललित को इस बात का पूरा यकीन था कि 2007 में गुजर चुके उसके पिता भोपाल सिंह उससे बात कर रहे थे और कुछ अनुष्‍ठान करने को कह रहे थे जिससे पूरे परिवार को फायदा होगा। घर से मिली डायरी में अंतिम एंट्री में एक पन्ने पर लिखा था कि पूरी प्रक्रिया कैसे की जाएगी। डायरी में लिखा था, घर का रास्ता, 9 लोग जाल में, बेबी (विधवा बहन) मंदिर के पास स्टूल पर, 10 बजे खाने का ऑर्डर, मां रोटी खिलाएगी, एक बजे क्रिया, शनिवार-रविवार रात के बीच होगी, मुंह में ठूंसा होगा गीला कपड़ा और हाथ बंधे होंगे। इसमें आखिरी पंक्ति थे- ‘कप में पानी तैयार रखना, इसका रंग बदलेगा, मैं प्रकट होऊंगा और सबको बचाऊंगा।’ वहीं, कई और सबूतों ने यही जाहिर किया कि मौत एक सुसाइड पैक्‍ट थी। राजधानी दिल्‍ली के बुराड़ी में 1 जुलाई 2018 को हुई इस वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। तीन साल बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले को ‘सुसाइड पैक्ट’ करार देते हुए फाइल को बंद करने का फैसला लिया।

    Views: 0
    #BURARICASE #CLOSUREREPORT burari-deaths-case burari-kand Case closure-report CRIME BRANCH deaths police-submit TAGS#BURARI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleग्रामीण पत्रकार को जान का खतरा, अवैध कार्य का खबर छापने पर संलिप्त लोग बने दुश्मन, पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की गुहार
    Next Article मर्ग और पेंडेंसी मामलों को लेकर एसएसपी दीपक झा ने ली अधिकारियों की बैठक, पुराने मामलों और त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश,
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण

    October 31, 2026

    DMF घोटाला: रानू साहू के रिश्वत का खुलासा, GPM तत्कालीन कलेक्टर लीना मंडावी को कितना मिला? स्वीकृति, के चेक कमीशन खड़े किए सवाल!

    October 31, 2026

    पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 विकास कार्यों की मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला

    October 31, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण
    • DMF घोटाला: रानू साहू के रिश्वत का खुलासा, GPM तत्कालीन कलेक्टर लीना मंडावी को कितना मिला? स्वीकृति, के चेक कमीशन खड़े किए सवाल!
    • ब्रेकिंग कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे रामगोपाल करियारे, पूर्व में भी कोरबा में डीएसपी के पद पर दे चुके हैं सेवाएं
    • पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 विकास कार्यों की मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने रखी आधारशिला
    • बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?