Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्व CJI चंद्रचूड़, इन कामों की रहेगी छूट रिटायरमेंट के बाद वकालत नहीं कर सकेंगे …
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पूर्व CJI चंद्रचूड़, इन कामों की रहेगी छूट रिटायरमेंट के बाद वकालत नहीं कर सकेंगे …

    By Tv 36 HindustanNovember 13, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– बीते सप्ताह मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ सेवानिवृत्त हो चुके. न्यायपालिका के सबसे ताकतवर ओहदे पर बैठे शख्स रिटायरमेंट के बाद वकालत बिल्कुल नहीं कर सकते. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर जजों समेत मुख्य न्यायधीश को भी देश की किसी कोर्ट में वकालत की इजाजत नहीं है. संविधान का अनुच्छेद 124खुद इसपर रोक लगाता है.

    सर्वोच्च न्यायालय से सेवानिवृति के बाद जजों की प्रैक्टिस प्रतिबंधित करने के पीछे कई कारण हैं.

    संविधान का अनुच्छेद 124 पक्का करता है कि रिटायर हुए जजों के फैसले उनके न्यायाधीश के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों से प्रभावित न हों. इससे कोर्ट की निष्पक्षता बनी रहती है.

    साथ ही, अगर एक पूर्व चीफ जस्टिस या जज, अदालत में वकालत करें तो उनकी बातों या सोच का असर बाकी जजों पर हो सकता है. इससे बचना भी एक मकसद रहा.

    सुप्रीम कोर्ट में रह चुके जजों के पद की संवैधानिक गरिमा होती है. रिटायरमेंट के बाद सीधे तौर पर अदालतों में प्रैक्टिस से इसपर असर हो सकता है. यही वजह है कि संविधान के लागू होने के साथ ही ऐसा नियम बना दिया गया.

    चूंकि चीफ जस्टिस के पास संवेदनशील जानकारियां होती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल हो सकता है इसलिए भी रिटायर होने के बाद वे प्रैक्टिस नहीं कर सकते.

    तब क्या-क्या हैं विकल्प

    वकालत तो नहीं, लेकिन काम के बहुतेरे रास्ते सर्वोच्च न्यायालय के जजों के पास होते हैं. मसलन, वे कई बार विवादों में मध्यस्थ या समझौता करने वाले की भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उनके पास कानूनी मामलों की अच्छी समझ होती है. आर्बिट्रेशन एंड कॉन्सिलिएशन एक्ट, 1996 उन्हें इसकी इजाजत देता है.

    इसके अलावा रिटायर्ड जज कई बार अलग-अलग आयोगों और ट्रिब्यूनल, जैसे भारतीय विधि आयोग, मानवाधिकार आयोग या ग्रीन ट्रिब्यूनल के लिए चेयरपर्सन या सदस्य की तरह भी सेवा दे सकते हैं.

    बहुत से रिटायर्ड जज कानून की पढ़ाई के क्षेत्र में काम करने लगते हैं. वे लॉ कॉलेजों में पढ़ाते या कानूनी मुद्दों पर पेपर लिखते हैं. इससे उनका तजुर्बा उनके पेशे के बाकी लोगों तक पहुंच पाता है.

    कुछ रिटायर्ड जजों को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों पर भी नियुक्त किया जाता है. जैसे जस्टिस एसएफ अली रिटायरमेंट के बाद झारखंड के राज्यपाल बनाए गए थे, या पी. सत्यनारायण राजू आंध्रप्रदेश के गवर्नर नियुक्त हुए थे.

    सरकारी पद पर काफी हुआ विवाद

    रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट के जजों को संवैधानिक पद मिलने पर अक्सर विवाद होता रहा. एक तबका मानता है कि जजों की आयोगों और ट्रिब्यूनलों में नियुक्तियां एक से सरकारी रिवॉर्ड है, जो कार्यकाल के दौरान लिए उन फैसलों के लिए मिलती है, जिनसे सरकार को मदद मिली हो. मिसाल के तौर पर जब पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को रिटायरमेंट के तुरंत बाद राज्यसभा के लिए चुना गया, तो इसे लेकर काफी बहस हुई थी. विरोधियों का तर्क था कि ऐसी नियुक्तियों से आम लोगों के मन में अदालत की छवि कमजोर हो सकती है. वहीं सरकारी दलील है कि उनके अनुभव और नॉलेज से बड़ी संस्था समेत आम लोगों तक फायदा पहुंचता है.

    किस तरह की सुविधाएं मिलती हैं

    न्यायपालिका लोकतंत्र का बेहद अहम हिस्सा है, यही वजह है कि सेवानिवृत्त सीजेआई और सुप्रीम कोर्ट के जजों को कई तरह की सुविधाएं मिलती रहीं. जैसे उनके आवास पर 24 घंटे का सुरक्षा कवर और एक पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड पांच साल के लिए मिलेगा. रिटायरमेंट की तारीख से छह महीने के लिए दिल्ली में एक आवास भी दिया जाएगा, जो कि पुराने आधिकारिक घर से अलग होगा. ये टाइप-VII आवास होगा, जो आमतौर पर उन सांसदों को दिया जाता है, जो केंद्रीय मंत्री रह चुके हों.

    उन्हें पूरे जीवन के लिए घरेलू सहायक और ड्राइवर मिलेगा. साथ ही हवाई सफर के दौरान उनके लिए हवाई अड्डों पर सेरेमोनियल लाउंज होगा. ये एक खास सुविधा है, जहां अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए वे आम लोगों से अलग लाउंज में आराम कर सकते हैं. सुरक्षा वजहों से भी प्राइवेट वेटिंग एरिया की सुविधा दी जा रही है. फ्री टेलीफोन जैसी कई छुटपुट चीजें भी इसमें शामिल हैं.

    Post Views: 1,295

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article90 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी आपकी इस गलती के कारण आता है ज्यादा बिजली बिल…
    Next Article मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान रायपुर दक्षिण उपचुनाव में मतदान के बीच , भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को लेकर कही यह बात …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…

    April 29, 2026

    सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…

    April 29, 2026

    Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…

    April 29, 2026

    5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में बन सकती है NDA की सरकार देखिए पांचों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों में कौन हैं आगे…
    • सीएम साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ…
    • Sub Engineer भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा…
    • 5 दिन शराब बिक्री पर ब्रेक, आबकारी विभाग ने जारी किए…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?