Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बैंकों में जमा होने वाले पैसे का भी होता है इंश्योरेंस, इस सुविधा से कर सकते हैं बैंक जमाकर्ता बीमा क्लेम…
    News

    बैंकों में जमा होने वाले पैसे का भी होता है इंश्योरेंस, इस सुविधा से कर सकते हैं बैंक जमाकर्ता बीमा क्लेम…

    By Tv 36 HindustanNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. बैंकों में जमा करने वाले छोटे निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक राहत की खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सहायक संस्था, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) ने अब बैंक में जमा बीमा क्लेम की जानकारी को ट्रैक करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा, ‘दावा सूचक’ (Daava Soochak) की शुरुआत की है.देश में कई बड़े व मंझोले बैंकों के डूबने की घटनाओं के बाद यह महत्वपूर्ण हो गया है कि जमाकर्ता अपनी बीमा राशि की स्थिति को जान सकें. फिलहाल DICGC प्रत्येक बैंक खाताधारक को 5 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा देता है, जिसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल हैं. इसके तहत सभी प्रकार की खुदरा जमा, जैसे कि बचत खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, चालू खाता और रिकरिंग डिपॉजिट, को बीमा कवरेज दिया जाता है.

    दावा सूचक का उपयोग कैसे करें?जो जमाकर्ता अपनी बीमा क्लेम स्थिति जानना चाहते हैं, वे DICGC की आधिकारिक वेबसाइट (www.dicgc.org.in) पर जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. होमपेज पर दावा सूचक का लिंक उपलब्ध है (https://dicgc.org.in/claimstatus/Depositer/Checkclaimstatus). जमाकर्ता को अपने बैंक का चयन करना होगा और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा ताकि वे अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकें. फिलहाल यह सुविधा उन बैंकों के लिए उपलब्ध है जो 1 अप्रैल 2024 के बाद से ‘ऑल इंक्लूसिव डायरेक्शन’ (AID) के तहत आते हैं. इसका मतलब है कि ऐसे बैंकों पर RBI द्वारा कुछ विशेष पाबंदियां लगाई गई हैं.बीमा की सुविधा कौन-कौन से खातों पर लागू है?

    DICGC एक्ट के अनुसार, इस बीमा योजना के अंतर्गत विदेशी सरकारों की जमा, केंद्र या राज्य सरकारों की जमा, इंटर-बैंक जमा, भारत के बाहर प्राप्त जमा आदि को कवर नहीं किया जाता है. यह योजना सभी वाणिज्यिक और सहकारी बैंकों पर लागू होती है, हालांकि प्राथमिक सहकारी सोसायटीज़ इस योजना में शामिल नहीं हैं.बीमा कवरेज कैसे बढ़ाएं?यदि आपके पास एक से अधिक बैंकों में जमा खाते हैं, तो प्रत्येक बैंक में जमा राशि पर अलग-अलग बीमा कवर लागू होगा. इसके अलावा, आप संयुक्त खातों का उपयोग कर सकते हैं जिसमें खाते के धारकों के नाम अलग-अलग क्रम में दर्ज हों. इसी तरह, यदि आपने किसी नाबालिग के संरक्षक के रूप में खाता खोला है या फर्म के पार्टनर के रूप में खाता रखते हैं, तो प्रत्येक खाते पर बीमा कवरेज अलग-अलग रूप से लागू होगा

    Post Views: 1,005

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता , आरोपी गिरफ्तार हुआ…
    Next Article क्या पीरियड साइकिल 28 दिनों में ही पूरा होना होता है हेल्दी, क्या है सच यहां जाने…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज की ताजा ये खबर 24 जून आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ यहां आयोजित किए जाएंगे…

    June 24, 2026

    Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, अगर नहीं चल रहा है ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका…

    June 24, 2026

    आज बुधवार को करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से मिलेगा धन, सफलता और सुख-समृद्धि…

    June 24, 2026

    अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ये शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू…

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज की ताजा ये खबर 24 जून आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ यहां आयोजित किए जाएंगे…
    • Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, अगर नहीं चल रहा है ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका…
    • आज बुधवार को करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से मिलेगा धन, सफलता और सुख-समृद्धि…
    • अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ये शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू…
    • आज धन, करियर, व्यापार और परिवार को लेकर क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र, जानिए 12 राशियों का विस्तृत राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?