Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…
    समाचार

    बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…

    By Tv36 HindustanSeptember 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :- मौसम का असर अब रेल यात्रियों के सफर पर भी पड़ने लगा है। लगातार बारिश के बीच रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। शुक्रवार को अलग-अलग रूट से रायपुर आने वाली कई गाड़ियां तय समय से काफी पीछे चलती नजर आईं। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल सेवाओं में भी देरी के कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

    रायपुर पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में काफी अंतर देखने को मिला। समता एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, जबकि पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 45 मिनट देर से पहुंची। इसी तरह दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 45 मिनट और विशाखापट्टनम-दुर्ग एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे की देरी से रायपुर आई।

    बारिश के कारण ट्रेनों के परिचालन में आ रही देरी का असर यात्रियों के पूरे सफर पर पड़ रहा है। खासकर उन यात्रियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है, जिन्हें आगे दूसरी ट्रेन या किसी अन्य साधन से यात्रा करनी है।

    दुर्ग से रायपुर के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों को भी कई बार आउटर पर रोककर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते कम दूरी की यात्रा में भी यात्रियों को सामान्य से काफी ज्यादा समय लग रहा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन समय पर चलने के बावजूद बीच रास्ते में रुकने से रायपुर पहुंचने में काफी देरी हो रही है।

    अंबिकापुर एक्सप्रेस को लेकर भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। ट्रेन का रायपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह करीब 8:30 बजे है, लेकिन पिछले करीब एक महीने से इसके कई फेरे 3 से 4 घंटे की देरी से पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।

    इसका असर वापसी यात्रा पर भी पड़ रहा है। ट्रेन के देर से चलने के कारण अंबिकापुर में यात्रियों को देर रात तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को रात 12 से 1 बजे तक ट्रेन का इंतजार करने की स्थिति बन रही है।

    शुक्रवार को दोपहर से शाम के बीच रायपुर पहुंचने वाली कई ट्रेनों की स्थिति भी प्रभावित रही। कुछ ट्रेनें रास्ते में आगे बढ़ने के साथ लगातार लेट होती चली गईं।

    संपर्क क्रांति एक्सप्रेस इसका एक उदाहरण रही। दुर्ग से निकलने के बाद ट्रेन रायपुर पहुंचने के दौरान करीब 9 मिनट पीछे थी। आगे भाटापारा में देरी बढ़कर 29 मिनट और उसलापुर में 31 मिनट हो गई। पेंड्रारोड तक पहुंचते-पहुंचते ट्रेन करीब 1 घंटे 40 मिनट लेट हो चुकी थी, जबकि शहडोल पहुंचने पर देरी 2 घंटे 3 मिनट तक पहुंच गई।

    वहीं साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई, लेकिन रायपुर पहुंचते-पहुंचते करीब 5 मिनट की देरी हो गई। आगे तिल्दा में यह अंतर 31 मिनट और सक्ती तक पहुंचने पर करीब 1 घंटे 12 मिनट हो गया।

    शहडोल रूट से रायपुर आने वाली ट्रेनों की स्थिति भी यात्रियों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। सारनाथ एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें लंबे समय से देरी से चलने की जानकारी सामने आ रही है।

    अमरकंटक एक्सप्रेस के रायपुर पहुंचने में भी रोजाना करीब 3 घंटे तक की देरी बताई जा रही है। ऐसे में यात्री ट्रेन के निर्धारित समय के हिसाब से स्टेशन पहुंचते हैं, लेकिन गाड़ी समय पर नहीं आने के कारण उन्हें प्लेटफॉर्म पर घंटों रुकना पड़ रहा है।

    दुर्ग और बिलासपुर से ट्रेनों के समय पर रवाना होने के बाद भी रायपुर पहुंचने तक उनके परिचालन में देरी देखी जा रही है। लोकल ट्रेनों के मामले में भी 1 से 2 घंटे तक का विलंब सामने आ रहा है। लगातार बारिश के बीच ट्रेनों के प्रभावित परिचालन ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

    Views: 660
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगुस्सा और स्ट्रेस क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
    Next Article राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया की सुनी फरियाद…

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार…

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…

    November 26, 2026

    महादेव सट्टा ऐप के पैसों से खरीदी कंपनी को 140 करोड़ का ST स्मार्ट कार्ड टेंडर विजय वडेट्टीवार ने उठाए सवाल…

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया की सुनी फरियाद…
    • मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार…
    • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…
    • महादेव सट्टा ऐप के पैसों से खरीदी कंपनी को 140 करोड़ का ST स्मार्ट कार्ड टेंडर विजय वडेट्टीवार ने उठाए सवाल…
    • मतलबी लोगों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 सीख, जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?