Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिद्धू ने कैंसर को लेकर अपने बड़े दावों से मेडिकल प्रोफेशनल के साथ ले लिया पंगा,दावों में कितनी हकीकत, कैंसर के बड़े डॉक्टर ने बताई एक-एक बात, 5 साल से पहले…
    News

    सिद्धू ने कैंसर को लेकर अपने बड़े दावों से मेडिकल प्रोफेशनल के साथ ले लिया पंगा,दावों में कितनी हकीकत, कैंसर के बड़े डॉक्टर ने बताई एक-एक बात, 5 साल से पहले…

    By Tv 36 HindustanNovember 25, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- नामचीन हस्ती नवजोत सिंह सिद्धू ने कैंसर को लेकर अपने बड़े दावों से मेडिकल प्रोफेशनल के साथ पंगा ले लिया है. सिद्धू ने दावा किया है उनकी पत्नी का कैंसर नीम, हल्दी, नींबू, पानी, चुकंदर जैसी खाने की चीजों से ठीक हुई है. इन दावों को देश के बड़े-बड़े डॉक्टरों ने पहले ही खारिज कर दिया है. हमने यह जानने की कोशिश की कि आखिर नीम और हल्दी में क्या-क्या गुण होते हैं और इसका कैंसर के साथ क्या लेना-देना है. इसे लेकर न्यूज 18 ने सर गंगाराम अस्पताल में देश के बड़े कैंसर विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल से बात की. उन्होंने इस संबंध में एक-एक बात से पर्दा उठाने की कोशिश की.

    हल्दी-नीम से नहीं ठीक होता कैंसर
    डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि चाहे कैंसर जैसे भी ठीक हुआ हो हम नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को शुभकामनाएं देते हैं लेकिन सिद्धू ने क्या दावा किया है, इसके बजाय विज्ञान क्या कहता है, इस संबंध हम लोगों को बताना चाहेंगे. सबसे पहले तो विज्ञान में आज तक कोई ऐसी रिसर्च नहीं है जिसमें कहा गया हो कि नींबू-पानी या नीम-हल्दी से कैंसर ठीक हो सकता है. इसलिए हर किसी को यह बात अच्छी तरह गांठ बांध लेनी चाहिए. अगर कैंसर के लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले कैंसर स्पेशलिस्ट के पास जाएं. अगर कोई सिद्धू जी का बात को मान लें और नींबू-पानी या हल्दी-नीम से कैंसर को ठीक करने लगे तो यह उनके लिए बेहद हानिकारक साबित होगा.

    5 साल से पहले कैंसर फ्री कंफर्म हो ही नहीं सकता

    दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पत्नी ब्रेस्ट कैंसर के चौथे स्टेज में थीं और अब कैंसर से पूरी तरह फ्री हो गई. डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि कैंसर को डिटेक्ट करने का अब तक का पूरी दुनिया में जो सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी है, वह है पैट सीटी स्कैन. पैट सीटी स्कैन में 5 मिलीमीटर यानी आधे सेंटीमीटर से ज्यादा में कैंसर कोशिकाएं होती है, तभी यह पकड़ में आती है. अगर इससे कम है तो कैंसर कोशिकाओं की मौजूदगी को परखा नहीं जा सकता है. ऐसे में यदि किसी मरीज का पैट सीटी स्कैन नॉर्मल है तो यह नहीं कहा जा सकता है वह कैंसर से पूरी तरह क्योर हो गया है या मुक्त हो गया है. मेडिकल टर्म में हम यह कहते हैं कि मरीज का रेमीशन हो गया है. यानी अभी तो कैंसर नहीं है लेकिन बाद में हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है. आमतौर पर अगर 5 एमएम से कम एरिया में जब कैंसर कोशिकाएं जिंदा रहती है तो इस बात का रिस्क ज्यादा है कि उसे 5 साल के बाद दोबारा से कैंसर कोशिकाएं उभर जाए. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हमारे शरीर के एक मिलीमीटर एरिया में एक करोड़ कोशिकाएं होती हैं. ऐसे में अगर 5 एमएम से कम एरिया में कैंसर की एक कोशिकाएं भी जिंदा है तो इसे 5 साल के बाद उभरने की आशंका है. ब्रेस्ट कैंसर के मामले में तो 10 साल के बाद भी कैंसर वापस आ जाती है.

    कब कैंसर हो जाता है क्योर

    आज तक कोई तरीका नहीं है जिसमें यह कहा जाए कि जिसमें 5 साल से पहले यह कहा जाए कि अब यह कैंसर फ्री हो गया. इसलिए जब पैट सीटी स्कैन नॉर्मल होता है तो इसे क्योर नहीं कहा जाता है, यह रेमीशन होता है. अगर पांच साल बाद भी पैट सीटी स्कैन नॉर्मल आया तब बोलते हैं अब इसका कैंसर क्योर हो गया. यानी अब कैंसर नहीं होगा.

    कैसे होती है रिसर्च

    जहां तक रिसर्च की बात है तो कुछ लैब रिसर्च हुए हैं जिनमें नीम या हल्दी में एंटी-कैंसर गुण पाए गए हैं. लेकिन अब तक इंसानों पर इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है.किसी भी रिसर्च में लंबे समय की दरकार होती है. उसके लिए अभी हमें बहुत समय देना होगा. डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि रिसर्च के कई कंपोनेंट्स होते हैं. सबसे पहले लैब में रिसर्च की जाती है. मान लीजिए यह कहा जाता है कि हल्दी में एंटी-कैंसर गुण है तो लैब में हल्दी से मुख्य तत्व को निकालकर कैंसर कोशिकाओं पर इसका परीक्षण किया जाता है. इसे टेस्ट ट्यूब परीक्षण कहते हैं. अगर इसमें कामयाबी मिल गई तो फिर चूहे आदि जीवों पर इसका परीक्षण किया जाता है. इसमें डोज को पहचाना जाता है कि कितने डोज देने से कैंसर कोशिकाएं मर जाएंगी. इसके बाद यह भी देखा जाता है कि यह दवा सुरक्षित है या नहीं. अगर चूहे पर भी असर बढ़िया होता है तो फिर इंसानों पर इसका लंबा प्रयोग किया जाता है. यह मुख्यतया तीन चरणों में संपन्न होता है. इंसानों पर पहले स्टेज में हम यह देखते हैं कि इस दवा का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं. यह दवा सुरक्षित है कि नहीं. अगर है तो कितना डोज दिया जाना चाहिए. अगर पहला स्टेज सफल हो जाता है तो हम दूसरे स्टेज में जाते हैं. दूसरे स्टेज में हम यह देखते हैं कि हमारे पास पहले से इस बीमारी की जो दवा है वह इससे बेहतर है या नहीं. अगर है तो हम फाइनल स्टेज में जाते हैं. फाइनल स्टेज में सरकार या दवा नियामक संस्था अंतिम रूप से इस दवा को मंजूरी देती है.

    नीम-हल्दी नहीं डॉक्टर के पास जाएं
    डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि मुश्किल यह है कि वैक्लपिक चिकित्सा पद्धिति इसी लैब रिसर्च को पढ़कर दावा करने लगते हैं कि हल्दी या नीम से कैंसर को हराया जा सकता है. जबकि होना यह चाहिए कि उन्हें पूरी रिसर्च का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद इसे अपनाना चाहिए. इसलिए यह कह देना कि हल्दी और नीम से कैंसर खत्म हो जाता है पूरी तरह से गलत है. न सिर्फ गलत है बल्कि हानिकारक भी है. ऐसे में अगर कैंसर के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास जाना चाहिए. अगर शुरुआती दौर में कैंसर है तो इसका पूरा इलाज किया जा सकता है.

    Post Views: 1,000

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलगातार 6 दिनों तक रहेगी स्कूलों की छुट्टी, शिक्षा विभाग ने किया आदेश जारी…
    Next Article क्या पिता को पैतृक संपत्ति बेचने रोक सकती है संतान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों के डीन बदले गए अधीक्षकों सहित दर्जनों डॉक्टरों का स्थानांतरण देखें पूरी …

    September 3, 2026

    बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…

    September 3, 2026

    नागरिकों को न्याय के करीब लाने और न्यायिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में कटघोरा में परिवार न्यायालय का आभाषी रूप से मुख्य न्यायाधीश ने किया गया उद्घाटन…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली के दौरे पर हैं और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं…
    • छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों के डीन बदले गए अधीक्षकों सहित दर्जनों डॉक्टरों का स्थानांतरण देखें पूरी …
    • बारिश की हर बूंद बचाने में प्रदेश देश में नंबर-1, टॉप 10 में 5 जिले PM के सामने CM साय ने बताया ये मॉडल…
    • नागरिकों को न्याय के करीब लाने और न्यायिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में कटघोरा में परिवार न्यायालय का आभाषी रूप से मुख्य न्यायाधीश ने किया गया उद्घाटन…
    • मेडिकल कॉलेजों में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’14 डॉक्टर इधर से उधर, डीन-अधीक्षकों की कमान बदली स्वास्थ्य व्यवस्था को नई धार देने सरकार का बड़ा प्रशासनिक दांव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?