Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दवाओं से कंट्रोल नहीं हो रहा कोलेस्ट्रॉल,आज ही किचन में रखी इन 3 चीजों का शुरू कर दें सेवन, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक…
    स्वास्थ्य

    दवाओं से कंट्रोल नहीं हो रहा कोलेस्ट्रॉल,आज ही किचन में रखी इन 3 चीजों का शुरू कर दें सेवन, जानें क्या कहते हैं वैज्ञानिक…

    By Tv 36 HindustanDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल हार्ट हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक होता है. दरअसल, कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा एक लिपिड फैट होता है, जो विटामिन डी, स्टेरॉयड हार्मोन और पित्त लवण का निर्माण करने के लिए, पूरे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लिपोप्रोटीन के रूप में घूमता है और आंत में फैट को तोड़ने में मदद करता है. हालांकि, शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, आज के दौर में एक आम समस्या माना जाने लगा है. इसके लिए खासतौर पर जीवनशैली का हिस्सा माने जाने वाले उचित आहार, एक्सरसाइज की कमी सहित कई अन्य फैक्टर्स को जिम्मेदार माना जाता है.

    बता दें, बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, तैलीय खाद्य पदार्थ, जंक फूड और सैचुरेटेड फैट खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है और इसके कारण हार्ट डिजीज और दिल का दौरा पड़ सकता है. इसके साथ ही बता दें कि कम फाइबर खाने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है. वहीं, कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों को यदि आप अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
    खबर में पढ़ें कि हमारी रसोई में मौजूद वे कौन सी 3 सामग्री है जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है…

    लहसुन

    हम अपने आहार के हिस्से के रूप में कभी-कभी लहसुन खाते हैं. लेकिन लहसुन में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. लहसुन के कई फायदे हैं, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, लहसुन शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है. बता दें, रोजाना सुबह लहसुन की 2 कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है. अध्ययनों के अनुसार, लहसुन हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है, इसलिए इसे आहार का हिस्सा जरूर बनाएं. लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जो हमें स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. आयुर्वेद के अनुसार लहसुन हमारे शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है. इससे हृदय संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टरों की सलाह है कि लोगों को हर दिन सुबह लहसुन की 2 कलियां खाने की आदत डालनी चाहिए…

    अदरक

    अक्सर अलग-अलग प्रकार की करी, सूप और चाय में अदरक इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टरों का कहना है कि अदरक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं और अदरक हृदय प्रणाली को स्वस्थ रखता है. कई अध्ययनों से भी पता चलता है कि अदरक शरीर में एलडीएल को कम करता है. कुल मिलाकर लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है. करंट फार्मास्युटिकल डिज़ाइन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना किसी न किसी रूप में अदरक खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो सकता है. इससे हृदय स्वस्थ रहता है और यह दिल के दौरे को रोक सकता है.

    हल्दी

    आमतौर पर हल्दी का उपयोग खाना पकाते समय किया जाता है. हल्दी एक भारतीय मसाला है जिसका इस्तेमाल भोजन में रंग, स्वाद, और पोषण जोड़ने के लिए किया जाता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, हल्दी के कई और फायदे भी हैं, जैसे कि विशेषज्ञों के मुताबिक, हल्दी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है. हल्दी में पाया जाने वाला यौगिक करक्यूमिन हमारे लिए सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसलिए दिल की सेहत के लिए हल्दी खाना बहुत फायदेमंद होता है और यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. जानकारों के मुताबिक, रोज रात को दूध में हल्दी मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है

    Post Views: 2,130

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMP के इस दिग्गज नेता का निधन,रह चुके है गृह मंत्री,सख्त मिजाज व ईमानदारी के लिए थे चर्चित…
    Next Article क्या है होता एंडोमेट्रियोसिस, गर्भधारण में कैसे बाधा बनती है यह बीमारी, महिलाएं भूलकर भी इसे न करें नजरअंदाज..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आपके सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

    July 24, 2026

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव श्री विकासशील…

    July 24, 2026

    ट्रंप का भारत पर एक और टैरिफ वार लगाया 10% अतिरिक्त शुल्क, पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत इन 17 देशों पर भी एक्शन…

    July 24, 2026

    आधी रात बड़ा घटनाक्रम 26 दिन बाद वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल में इन मंत्रियों से हुई मुलाकात…

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आपके सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…
    • प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव श्री विकासशील…
    • ट्रंप का भारत पर एक और टैरिफ वार लगाया 10% अतिरिक्त शुल्क, पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत इन 17 देशों पर भी एक्शन…
    • आधी रात बड़ा घटनाक्रम 26 दिन बाद वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल में इन मंत्रियों से हुई मुलाकात…
    • मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?