Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान ने हमें खेल के हर विभाग में धो डाला : विराट
    खेल

    पाकिस्तान ने हमें खेल के हर विभाग में धो डाला : विराट

    By Tv 36 HindustanOctober 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    'पाकिस्तान ने हमें खेल के हर विभाग में धो डाला : विराट

    दुबई: भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से 10 विकेट से मिली अपनी पहली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनका टीम को पाकिस्तान ने मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया था। भारत के सात विकेट पर 151 रन के जवाब में पाकिस्तान ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज़ों बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 17.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत की पहली 10 विकेट की हार थी।

    विराट ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “उन्होंने निश्चित रूप से हमें पछाड़ दिया। इसमें कोई संदेह नहीं है।” उन्होंने कहा, “यदि आप विपक्षी टीम को पूरी तरह से मैच से बाहर नहीं करते हैं तो आप दस विकेट से नहीं जीत सकते हैं। हमें कोई मौक़ा भी नहीं मिला। वे बहुत पेशेवर थे और आपको निश्चित रूप से उन्हें श्रेय देना होगा। हमने अपनी पूरी कोशिश की और हमने पर्याप्त रन बनाने की कोशिश की। उन पर दबाव था, लेकिन उनके पास जवाब था। यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि एक टीम ने हमसे बेहतर खेला।

    भारतीय कप्तान ने कहा ,”जब आप दोनों तरफ़ से 11 खिलाड़ियों के रूप में मैदान पर कदम रखते हैं, तो आपके पास खेल जीतने का समान अवसर होता है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आप वहां जाएंगे और हर मैच जीतेंगे। हमने अपनी पूरी कोशिश की, हमने अपनी स्थिति से एक अच्छा स्कोर बनाया और हमने सोचा कि हम उन्हें दबाव में डाल सकते हैं, लेकिन उन्होंने हमें किसी भी स्तर पर मैच में नहीं आने दिया। वे निश्चित रूप से इसके लायक हैं। उन्होंने खेल को बहुत मज़बूती से ख़त्म किया और पूरी पारी में उन्होंने हमें मौक़ा नहीं दिया कि हम उन पर दबाव बना सकें।”

    कोहली ने माना कि दूसरी पारी के दौरान रात में ओस ने भारतीय आक्रमण की मुश्किलें बढ़ा दी। मैच से पहले शाम को बाबर ने ओस की चिंता का हवाला देते हुए पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था।

    कोहली ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि परिस्थितियां बहुत मुश्किल हो गई थी, लेकिन अगर पिच बल्लेबाज़ी के लिए थोड़ी बेहतर हो जाती है, तो आप शुरुआत में उतर जाते हैं, आप रनों का पीछा करने के बारे में अधिक आत्मविश्वास महसूस करने लगते हैं और यही हुआ।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की पारी के दूसरे हाफ़ में दस ओवर के बाद जितनी अधिक ओस आई और वे स्ट्राइक रोटेट करने में सक्षम थे। हम डॉट बॉल भी नहीं कर पाए क्योंकि पिच स्पष्ट रूप से बल्लेबाज़ों के लिए थोड़ी अधिक गति प्रदान कर रही थी। धीमी गेंदे भी अपना काम नहीं कर पा रही थीं।”

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स रायपुर के तमाम ग्राहकों को निशुल्क मेहंदी लगाने का एक आयोजन रखा जिसमें महिलाओं ने काफी बढ़ चढ़कर मेहंदी लगवाई
    Next Article लालू के बुलावे पर राबड़ी आवास पहुंचे तेजप्रताप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का दबदबा, 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में टॉप पर…

    June 7, 2026

    वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, BCCI ने IRE-ENG सीरीज पर किया ये ऐलान…

    June 6, 2026

    सूर्यकुमार यादव की जगह ये होंगे अगले टी20 कप्तान, 6 जून को होगा टीम इंडिया का ऐलान…

    June 5, 2026

    टीम इंडिया को लगा सबसे तगड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से अचानक बाहर हुए ये खिलाड़ी, फैंस हैरान…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अधिक मास का आखिरी शुक्र प्रदोष आज, शाम को कर लें ये छोटा सा काम, चमक जाएगी आपकी सोई किस्मत…
    • मोदी ने मरवा दिया राहुल गांधी के इस बयान से मची खलबली, पार्टी की बड़ी बैठक में सरकार के खिलाफ महामंथन…
    • दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, जानिए अपने राज्य के मौसम का ये हाल
    • सस्ता होने वाला है पेट्रोल-डीजल ट्रंप के इस डील पर आ सकती है रिकॉर्ड की गिरावट, जानें ये प्लान…
    • नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा प्रदेश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?