Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज बना अनफा योग का शुभ संयोग, कर्क समेत इन 5 राशियों को शिव कृपा से होगा अच्छा धन लाभ…
    समाचार

    आज बना अनफा योग का शुभ संयोग, कर्क समेत इन 5 राशियों को शिव कृपा से होगा अच्छा धन लाभ…

    By Tv 36 HindustanDecember 16, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– आज का दिन सोमवार को चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु ग्रह की स्थिति से सप्ताह के पहले दिन अनफा योग बनेगा। साथ ही आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और इस दिन अनफा योग के साथ ब्रह्म योग और आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा सिंह, तुला, कुंभ समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को कल हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति अनुकूल होगी और देवों के देव महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा, जिससे इन 5 राशियों के जीवन में चल टेंशन से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं आज यानी 16 दिसंबर का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

    मेष राशि वालों के लिएआज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। मेष राशि वाले आज भगवान शिव की कृपा से अपने आपको आरामदायक स्थिति में देखेंगे और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धन कमाने की राह में आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा और धन की बचत भी करने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा और घर से दूर रहने वाला सदस्य भी आज घर वापस आ सकता है, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहद मजबूत होंगे और आप एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे। शाम के समय आप माता-पिता को देव दर्शन के लिए ले जा सकते हैं।

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय : व्यावसायिक उन्नति के लिए सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। फिर थोड़ा सा तांबे के बर्तन के बर्तन में भरकर व्यवसाय स्थल पर ओम नमः शिवाय कहते हुए छिड़क दें

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय रहने वाला है। कर्क राशि वाले आज दूसरों की मदद करने से राहत मिलेगी इसलिए कल दान-पुण्य के कार्यों में अधिक समय बिताएंगे और इसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे। अगर आपने हाल-फिलहाल में कोई निवेश किया है तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है क्योंकि आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले आज लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा कर पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज आप अपने उपलब्ध धन से नया बिजनस स्टार्ट करने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं, जहां आपकी कई रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर शहद, घी, दूध, काले तिल में से किसी एक चीज को अर्पित करें।

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई किरण लेकर आ रहा है। सिंह राशि वालों को आज भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा, जिससे आपके मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और जरूरी कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे भी हो जाएंगे। आज कहीं से अचानक से कोई ऐसा माध्यम मिलेगा, जिससे आपको अकूत धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे वे कड़ी मेहनत करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे और बिजनेस में आज आप जो भी काम करने का फैसला करेंगे, उसमें आप जरूर सफल होंगे। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आज आपको अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसमें पिताजी आपका सहयोग करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और शाम के समय उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे।

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय : रुकावट व बाधाओं से मुक्ति के लिए सोमवार का व्रत रखें और गौरी शंकर रुद्राक्ष शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही सुबह-शाम शिव मंदिर में रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कल्याणकारी रहने वाला है। तुला राशि वाले कल सेहत अच्छी रहने से एकदम फिट रहेंगे और आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी, जिससे आप ऊर्जावान रहेंगे। आज महादेव की कृपा से किसी अच्छी जगह निवेश और धन प्राप्ति की इच्छा अवश्य पूरी होगी और आपके सामाजिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी, इससे आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो पाएंगे। तुला राशि वाले आज बिजनस में अच्छी योजनाओं और नीतियों का निर्माण करेंगे, जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के सहयोग से कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों में भी खुशी की लहर होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कार्यों में व्यस्त भी रहेंगे। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय : परिवार में सुख-शांति के लिए गेंहू के आटे, घी व शक्कर से बनी चीजों का शिवजी का भोग लगाएं। फिर उसको गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांट दें फिर पूरे परिवार में बांट दें।

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। कुंभ राशि वालों के परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह की बात फाइनल होने की संभावना बन रही है, जिससे सभी काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज अगर आपको निवेश करने का मौका मिलता है तो जरूर करें, भविष्य में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में कल आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और दोस्तों की मदद से नई नौकरी की तलाश भी करेंगे। आज आपकी धन प्राप्ति की इच्छा अवश्य पूरी होगी, जिससे आप दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यस्तता के बीच भी आज आप लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाइयों के सहयोग से कल आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे और शाम के समय माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करनी होगी।

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार के दिन का उपाय : भाग्य वृद्धि के लिए सोमवार को व्रत रखें और शिवलिंग पर दूध, जल, दही, बेलपत्र, अक्षत, धतूरा, गंगाजल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।

    Post Views: 1,515

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज बना अनफा योग का शुभ संयोग, कर्क समेत इन 5 राशियों को शिव कृपा से होगा अच्छा धन लाभ…
    Next Article मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, परिवार ने किया कन्फर्म; न देश में न क्षेत्र में यहां चल रहा थाVIP इलाज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा…

    August 3, 2026

    नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के ये 5 बड़े कारण…

    August 3, 2026

    8 साल बाद प्रदेश में होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने सितंबर में चुनाव कराने के दिए निर्देश…

    August 3, 2026

    दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा…
    • नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के ये 5 बड़े कारण…
    • 8 साल बाद प्रदेश में होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने सितंबर में चुनाव कराने के दिए निर्देश…
    • दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?