नई दिल्ली:- लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को स्वीकार करने के पक्ष में 269 वोट पड़े जबकि विरोध में 198 सांसदों ने वोट दिए. बिल को जेपीसी भेजने की सिफारिश की गई. इसी के साथ लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई
शिवसेना (यूबीटी) ने वन नेशन, वन इलेक्शन बिल का विरोध किया
शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने कहा, ‘मैं इस विधेयक के पेश किए जाने का विरोध करता हूं. भारत राज्यों का एक संघ है और इस विधेयक पर विचार करते हुए, यह संघवाद पर सीधा हमला होगा और यह राज्यों की सत्ता को कमजोर करेगा.’
