
नई दिल्ली : आगामी सीजन में आईपीएल का रोमांच एक बार फिर बढ़ने वाला है। अब आईपीएल में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें होगी। बीसीसीआई ने आईपीएल की दो नई टीमों का ऐलान कर दिया है।
संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने सर्वाधिक 7 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी खरीदी है। सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी 5 हजार 166 करोड़ में खरीदी है।
बता दें कि इसके पहले डेक्कन चार्जर्स, कोच्ची टस्कर्स केरल, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायंस जैसी फ्रैंचाइजी भी इक्का-दुक्का सीजन में नजर आ चुकीं हैं। मगर अलग-अलग कारणों के चलते बाद में गायब भी हो गई। इनमें से सिर्फ डेक्कन चार्जर्स टीम का मालिकाना हक बदला है, उस टीम को अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से पहचाना जाता है।