Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है ज्यादा बेहतर, नारियल तेल या घी, पता चलते ही दूसरे को बाहर फेंक देंगे आप…
    भोजन

    खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है ज्यादा बेहतर, नारियल तेल या घी, पता चलते ही दूसरे को बाहर फेंक देंगे आप…

    By Tv 36 HindustanDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– घी और नारियल तेल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और दोनों का अपना-अपना महत्व है. जहां उत्तर भारत में घी का अधिक इस्तेमाल होता है, वहीं दक्षिण भारत में नारियल तेल का चलन ज्यादा है. दोनों का उपयोग सब्जी, करी, रोटी और अन्य व्यंजन बनाने में होता है. लेकिन यह सवाल अक्सर उठता है कि खाना पकाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा हेल्दी है? घी और नारियल तेल के न्यूट्रिशनल फायदे अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों के बीच सही चुनाव करना कई बार मुश्किल हो जाता है. फिटनेस कोच राल्स्टन डिसूजा ने इस सवाल का जवाब दिया है और बताया है कि किस स्थिति में कौन सा विकल्प बेहतर है. आइए जानते हैं.

    घी के फायदे : घी को हमारे खाने में शामिल करना कई वजहों से फायदेमंद है. यह ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, जो पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. इसके अलावा, घी में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन A, E और K होते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
    नारियल तेल के फायदे : नारियल तेल को वजन घटाने के लिए सबसे बेहतरीन तेलों में से एक माना जाता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल मोटापे से ग्रस्त लोगों के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और इसे हेल्दी ग्लो देते हैं. इसके अलावा, नारियल तेल में मौजूद कुछ पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देते हैं.

    घी बनाम नारियल तेल: खाना बनाने के लिए कौन बेहतर? (Ghee vs Coconut Oil: Which is Better for Cooking?)
    फिटनेस कोच राल्स्टन डिसूजा के अनुसार, खाना बनाने के लिए नारियल तेल घी से बेहतर विकल्प है. उनका कहना है कि घी में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो हाई फ्लेम पर पकाने पर ऑक्सीडाइज हो सकता है और ऑक्सिस्टेरॉल्स (oxysterols) बना सकता है. पारंपरिक भारतीय खाना अक्सर हाई फ्लेम पर पकाया जाता है, इसलिए घी का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए सही नहीं है.

    डिसूजा ने यह भी बताया कि घी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. हालांकि, घी का स्मोक पॉइंट नारियल तेल से ज्यादा होता है, लेकिन असली समस्या इसके कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी है.

    राल्स्टन डिसूजा का सुझाव है कि खाना पकाने के लिए कोलेस्ट्रॉल-फ्री और प्लांट-बेस्ड तेलों का इस्तेमाल करें, जो एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर हों. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि घी को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए. घी को टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल करना बेहतर है, क्योंकि इसमें विटामिन और ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो गट हेल्थ और सूजन को कम करने में मदद करता है.

    खाना पकाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें और घी को सीमित मात्रा में टॉपिंग के लिए रखें, ताकि दोनों का फायदा लिया जा सके. इससे न केवल आपके खाने का स्वाद बेहतर होगा, बल्कि आपकी सेहत भी बनी रहेगी.

    Post Views: 2,030

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब 2 सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर- बदल गए नियम…
    Next Article एक्सप्रेस ट्रेन वंदे भारत भटक गई रास्ता, जाना था कहा पहुंच गई यहां 90 मिनट तक पैसेंजर हुए परेशान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब गैस सिलेंडर की चिंता छोड़िए खाना बनाने के लिए अपनाएं ये 7 मॉर्डन और स्मार्ट तरीके…

    March 13, 2026

    तेल, LPG छोड़ो पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग तपती गर्मी में प्यास बुझाना पड़ेगा महंगा, जानें ये कारण…

    March 13, 2026

    मोदी का दौरा 47,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, विस चुनाव से पहले बड़ा विकास बूस्टर…

    March 13, 2026

    पीरियड लीव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ऐसे महिलाओं को….

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब गैस सिलेंडर की चिंता छोड़िए खाना बनाने के लिए अपनाएं ये 7 मॉर्डन और स्मार्ट तरीके…
    • तेल, LPG छोड़ो पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग तपती गर्मी में प्यास बुझाना पड़ेगा महंगा, जानें ये कारण…
    • मोदी का दौरा 47,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, विस चुनाव से पहले बड़ा विकास बूस्टर…
    • पीरियड लीव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ऐसे महिलाओं को….
    • प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, प्रदेश को मिली 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?