Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 6 माह से विद्युत समस्या की ओर विभाग का ध्यान नहीं, अब गांव के दर्जन भर युवा खुद जुट गए सुधार कार्य में, जान जोखिम में डाल कर रहे है काम
    छत्तीसगढ

    6 माह से विद्युत समस्या की ओर विभाग का ध्यान नहीं, अब गांव के दर्जन भर युवा खुद जुट गए सुधार कार्य में, जान जोखिम में डाल कर रहे है काम

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/पाली:विगत 6 माह से बिजली की समस्या झेल रहे वनांचल ग्राम के ग्रामीणों द्वारा विद्युत के स्थायी सुधार हेतु विभाग को अनेकों बार बोले जाने उपरांत भी जब विद्युत विभाग ने इस ओर कोई खास ध्यान नही दिया तब गांव के दर्जन भर युवा वर्ग द्वारा खुद से पहल करते हुए विद्युत केबल सुधार एवं मरम्मत के कार्य मे जुट गए, जहां वे सभी अपनी जान जोखिम में डालकर इस कार्य में लगे हुए है।

    पाली विकासखण्ड अंतर्गत बीहड़ वनांचल एवं दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत जेमरा एवं इसके अंतर्गत आने वाले ग्राम बगदरा में केबल लाइन के जरिये विद्युत की आपूर्ति होती है। लेकिन केबल लाइन में अनेक जगहों पर फाल्ट होने के कारण बगदरा के रहवासी विगत 6 माह से बिजली समस्या के चलते बेहद हलाकान थे। जहां उन्हें सही तरीके विद्युत न मिलने के कारण रात्रि के समय अंधेरे में अनेक परेशानियों से जूझना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा इस ओर अनेकों बार विद्युत विभाग का ध्यानाकर्षण कराया गया किंतु विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा केबल सुधार की दिशा में कोई खास ध्यान न दिए जाने के परिणाम स्वरूप इस ग्राम के 18 से 25 वर्षीय आयु के दर्जन भर युवा वर्ग जिसमे अतुलदास, पत्थर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, धनराज सिंह, मुकेश कुमार, भारतसिंह, दादूलाल, प्रकाश कुमार, धीरजदास, धनंजयपाल, रविन्द्र, पीताम्बर दास, इन सभी ने मिलकर बिजली सुधार कार्य करने की ठान, और निस्वार्थ भाव से विद्युत केबल तार के सुधार में जी जान से जुटे हुए है। इस दौरान वे अपनी जान जोखिम में डालकर लगभग 30 फिट ऊंचे खम्भे में चढ़कर बिजली सुधार एवं मरम्मत के साथ विद्युत केबल तार खींचने जैसे कार्य को अंजाम दे रहे है। विद्युत सुधार के कार्य मे रत युवा वर्गों से जब इस बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि जंगलों के बीच से गुजरे विद्युत केबल लाइन में ज्यादातर केबल जल जाने जैसी समस्या निर्मित होते आ रही थी। जिसकी सूचना विद्युत विभाग को देने पश्चात समय पर सुधार न किये जाने के कारण कई राते अंधेरे में गुजारनी पड़ती थी। वहीं अगर सुधार हेतु विद्युत कर्मी आते भी तो काम चलाऊ सुधार कार्य कर चले जाते थे। जिसके कुछ घँटे ठीक रहने उपरांत केबल में पुनः फाल्ट आने के कारण समस्या ज्यों की त्यों हो जाती थी। इसीलिए वे विद्युत केबल लाइन का सही तरीके से सुधार एवं मरम्मत कार्य में जुटे हुए है, ताकि बार- बार ग्राम में निर्मित होने वाली विद्युत समस्या उत्पन्न न हो। ग्रामीण युवाओं के उक्त कार्य जज्बे को देख गांव के निवासी भी अब उनका हरसंभव मदद करने आगे आ रहे है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमीडिया के लिए जरूरी है ‘तथ्य’ और ‘सत्य’ : आरिफ मोहम्मद खान
    Next Article 20वीं राज्य स्तरीय ओपन जूडो प्रतियोगिता में बस्तर को 4 पदक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?