मध्य प्रदेश:- नए साल 2025 में बड़े बदलाव होंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन, मोहम्मद सुलेमान सहित 20 आईएएस अफसर रिटायर हो जाएंगे। जनवरी और जुलाई में सबसे ज्यादा 4-4 आईएएस अफसर रिटायर होंगे। फरवरी, अप्रैल, मई, जून और अगस्त में 2-2 अफसर शासकीय सेवा से मुक्त होंगे। सितंबर और अक्टूबर में एक-एक अफसर की सेवानिवृत्ति होगी। 2025 में मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों के रिटायरमेंट के बाद नए अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कौन अफसर किस महीने होंगे रिटायर।
आईएएस अफसररिटायरमेंट का महीनाएसएन मिश्रा जनवरीअक्षय सिंह जनवरीडॉ. आरआर भोंसले जनवरीहरिसिंह मीणाजनवरीअजीत केसरी फरवरीओपी श्रीवास्तवफरवरीअभय कुमार वर्माअप्रैलशैलबाला मार्टिनअप्रैलविनोद कुमार मईसंदीप माकिनमईअशोक चौहानजूनवीरेंद्र सिंह रावतजूनमोहम्मद सुलेमान जुलाईकेडी त्रिपाठी जुलाईसंजय गुप्ता जुलाईराजेश कुमार कौलजुलाईअनुराग जैनअगस्तजेएन कंसोटियाअगस्तभावना वालिम्बेसितंबरनियाज खान अक्टूबर
सागर और जबलपुर कमिश्नर भी होंगे रिटारयर
सागर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत, जबलपुर कमिश्नर अभय कुमार वर्मा, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन भी 2025 में रिटायर हो जाएंगे। आयुक्त नि:शक्तजन डॉ. रामराव भोंसले, माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव केडी त्रिपाठी, जनगणना निदेशालय में पदस्थ भावना वालिम्बे की भी अगले साल सेवानिवृत्ति होगी। संभावना है कि जिन अफसरों का रिटायरमेंट 2025 में है। उन्हें जनवरी में होने वाले प्रस्तावित तबादलों से मुक्त रखा जाए।
एमपी कैडर के कई CS और ACS अधिकारी दूसरे राज्यों में पदस्थ
एमपी कैडर के ACS और CS लेवल के कई अधिकारी देश के दूसरे राज्यों में पदस्थ हैं। इनमें आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव, नीलम शमी राव और वीएल कांताराव के नाम शामिल हैं। अगर ये अधिकारी साल 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं लौटते हैं तो एमपी में पदस्थ प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अपर मुख्य सचिव के पद खाली होने की स्थिति में प्रमोट होते जाएंगे।
इन अफसरों को मिलेगा प्रमोशन
मुख्य सचिव अनुराग जैन 2025 में रिटायर हो जाएंगे। साथ ही उनके बराबर वेतन पाने वाले तीन अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसर भी रिटायर होंगे। इनमें मो. सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया शामिल हैं। इनके रिटायरमेंट के बाद दूसरे नए अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा। मुख्य सचिव वेतनमान वाले पदों पर रिक्तियां खुलने के बाद संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला, और सचिन सिन्हा जैसे अधिकारी प्रमोशन के लिए प्राथमिकता में रहेंगे।
राजेश राजौरा हो जाएंगे सबसे सीनियर
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा 2026 में सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी बन जाएंगे। अभी सीनियोरिटी में राजौरा से ऊपर मुख्य सचिव अनुराग जैन और तीन अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया हैं। डॉ. राजौरा मई 2027 में रिटायर होंगे।
