Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पूर्व गृहमंत्री धरना पर बैठने की तैयारी में, तो बेटे ने कोतवाली में कराया FIR, बीजेपी में आपसी तकरार फिर आया सामने….
    अपराध

    पूर्व गृहमंत्री धरना पर बैठने की तैयारी में, तो बेटे ने कोतवाली में कराया FIR, बीजेपी में आपसी तकरार फिर आया सामने….

    By Tv 36 HindustanOctober 26, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा । प्रदेश में एक तरफ कांग्रेस में दो फाड़ से टकराव की स्थिति निर्मित नजर आ रही है, तो वही बीजेपी भी इससे अछूती नही है। कोरबा में भाजपा नेता और पूर्व सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे देवेंद्र पांडे के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मोर्चा खोल रखा है। ननकीराम कंवर जहां इस मामले में आज रायपुर में गृहमंत्री के बंगले के सामने धरने पर बैठने की रणनीति बना रहे है, वही ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर की रिपोर्ट पर सोमवार की देर रात कोरबा में पुलिस ने भाजपा नेता देवेंद्र पांडे के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

    गौरतलब है कि भाजपा शासन काल में एक वक्त तक पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के काफी करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता देवेंद्र पांडे आज ननकीराम के कट्टर दुश्मनों में एक हो गये है। ननकीराम कंवर और उनका पुत्र संदीप कंवर देवेंद्र पांडे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर ने सोमवार को कोतवाली थाना में सृष्टि मेडिकल कॉलेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का सदस्य बनाये जाने के नाम पर 20 लाख रूपये देवेंद्र पांडेय को देने और फिर सदस्य नही बनाये जाने की शिकायत किया है। संदीप कंवर का आरोप है कि 20 लाख रूपये लेने के बाद भी उन्हे बोर्ड में सदस्य नही बनाया गया, जिसके बाद देवेंद्र पांडे ने 20 लाख रूपये में से 10 लाख रूपये तो वापस कर दिये, लेकिन 10 लाख रूपये को अभी भी वापस न कर उनके साथ धोखाधड़ी किया गया है। मामला पुराना है, लेकिन राजनीतिक परवान चढ़ने के कारण सोमवार को संदीप कंवर की इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र पांडे के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। उधर आज मंगलवार से ननकीराम कंवर ने गृहमंत्री के आवास के सामने धरना देने की बात कही थी। धरने पर बैठने के लिए ननकीराम कंवर सोमवार से ही रायपुर पहुंच गये है, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लखनऊ में होने और गृहमंत्री के राजधानी में नही होने के कारण अब धरना प्रदर्शन को टालने की बात कही जा रही है।

     चर्चा में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने बताया कि रामपुर विधानसभा के करीब 60 से 70 किसानों की सालों पहले भूमि अधिगृहण कर लिया गया, लेकिन उन्हे आज तक मुआवजा नही मिला है। इसके साथ ही सहाकरी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने अध्यक्ष के पद पर रहते हुए करोड़ो रूपये का घोटाला किया, उसके खिलाफ अब EOW जांच करने से मना कर रही है। कहीं ना कही सरकार के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त देवेंद्र पांडे को संरक्षण दे रहे है, जिसके कारण आज EOW भी जांच करने से पीछे हट रही है, इन्ही मुद्दों को लेकर मैं धरना पर बैठने के लिए रायपुर पहुंचा था, लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री नही है, इसलिए अब उनसे चर्चा नहीं हो पाई है।

    खैर भाजपा में ननकीराम कंवर और देवेंद्र पांडे की लड़ाई पुरानी है, लेकिन देवेंद्र पांडे की गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई को लेकर जिस तरह से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ मार्चा खोल रखा है, उससे अब आम लोगों के बीच बस यही चर्चा है कि प्रदेश में कांग्रेस के साथ साथ भाजपा में भी सब कुछ ठीक नही चल रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानिए पिछले जन्म में क्या थे आप पूर्वजन्म के ये रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान
    Next Article विधायकों ने 2 पत्रकारों पर लगाए भ्रामक और आधारहीन खबर छापने का आरोप, गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भोपाल से दिल्ली 8-9 घंटे में, ग्वालियर की दूरी भी होगी कम, नए ग्रीनफील्ड हाईवे से इन इलाकों को फायदा…

    August 16, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का छात्रहित में बड़ा फैसला, कॉलेजों में अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला…

    August 16, 2026

    नियद नेल्ला नार’ से कैसे बदले बस्तर के हालात; छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने के पीछे की ये बड़ी वजह…

    August 16, 2026

    बलौदाबाजार में साइबर जागरूकता की सेल्फी बनी आकर्षण का केंद्र, सांसद ने की पहल की सराहना…

    August 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बदला समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन गिल एंड कंपनी को अब ये करना होगा…
    • भोपाल से दिल्ली 8-9 घंटे में, ग्वालियर की दूरी भी होगी कम, नए ग्रीनफील्ड हाईवे से इन इलाकों को फायदा…
    • धर्म नगरी राजिम में 24 अगस्त को निकलेगी बाबा गरीबनाथ की भव्य पालकी यात्रा, इतने हजार पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण…
    • मंत्री टंक राम वर्मा का छात्रहित में बड़ा फैसला, कॉलेजों में अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिला…
    • नियद नेल्ला नार’ से कैसे बदले बस्तर के हालात; छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने के पीछे की ये बड़ी वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?