
कोरबा महिला बाल विकास अधिकारी एपी किस्पोट्टा के निर्देशन नोडल अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन नव पदस्थ महिला पर्यवेक्षक ममता शर्मा जागरूकता शिविर “संवर्धन” कुपोषण मुक्त जिला की थीम पर आधारित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को रसोई के विभिन्न वव्यंजनों में पाएं जाने वाले खनिज व पोषक तत्वों को साग-भाजियों, अंकुरित अनाजों से उपलब्ध पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए, शिषुवती एवं गर्भवती माताओं को कुपोषण मुक्त होने जागरूकता प्रदान की गई।
स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन के लिए महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण मुक्त स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या व्यतीत करने एवं पोषण का विकास संरक्षण संवर्धन उचित खानपान से शिशुओं के साथ पोयम का भी शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है।
अपने उद्बोधन में पर्यवेक्षक ममता शर्मा ने बताया इस तरीके से सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाएं हैं जो हम स्वयं अपने घरों में थोड़ा सजग रहने पर अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकते हैं।
आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता को कुपोषण मुक्त वातावरण निर्मित करने खान-पान रहन-सहन स्वच्छता संबंधी स्वास्थ्यगत जानकारी प्रदान करने कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन व संतुलित पौष्टिक आहार की जानकारी अवगत कराने के साथ सही समय पर सही कार्य करने की नसीहत दी।