नई दिल्ली:– भगवान शिव का प्रिय महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। भगवान शिव की भक्ति और साधना के लिए सावन महीना सबसे शुभ और फलदायक माना गया है। खासतौर पर सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत का एक अलग ही महत्व होता है।
धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से भक्तों पर शिव कृपा सदैव बनी रहती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते है। लेकिन, कई बार सेहत ठीक न होने, यात्रा पर होने, नौकरी या किसी मजबूरी के कारण लोग सावन सोमवार का व्रत नहीं रख पाते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी मजबूरी के कारण व्रत नहीं रख पा रहा है तो यहां बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर शिव कृपा पा सकते है।
बिना व्रत रखे भी भोलेनाथ को कर सकते है प्रसन्न
शिव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप करें
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप किसी कारणवंश सोमवार व्रत नहीं रख पा रहे है तो आप भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। अगर आप दिन में ओम नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप कर लेंगे तो इससे अलग ही सुकून मिलेगा। वहीं आपको अपने आसपास शांति का अनुभव होगा।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 2 चीजें
अगर आप सावन में व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मंदिर भी जाना मुश्किल हो रहा है तो घर पर ही शिवलिंग को दूध और जल चढ़ाएं। अगर हो सके तो शिवलिंग पर फूल और बेलपत्र भी चढ़ाने सकते है इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
कर्म से बड़ा कोई भक्ति नहीं
भले ही आप सावन का व्रत नहीं रख पा रहे हो लेकिन अगर कर्म अच्छे कर लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। अगर आपको आसपास कहीं भी नकारात्मक ऊर्जा का एहसास तो उसे इग्नोर करें। जितना हो सके जैसे हो सके नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें। शाम के वक्त दिया जरूर जला लें। किसी जरूरतमंद की मदद करें या उसे खाना खिला दें। अगर आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं और ऊपर लिखी चीजों का सही से पालन कर लेंगे तो आपको व्रत के बराबर ही पुण्य मिलेगा।
