Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती है मुश्किलें, नई दिल्ली विधानसभा सीट से होल्ड हुआ नामांकन…
    News

    अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती है मुश्किलें, नई दिल्ली विधानसभा सीट से होल्ड हुआ नामांकन…

    By Tv 36 HindustanJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। खबरों की मानें, तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल का नामांकन अभी होल्ड कर दिया गया है। उन पर नॉमिनेशन में आय, एफआईआर समेत अन्य जरूरी जानकारियों को छिपाने का आरोप लगाया है। ये दावा किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के प्रतिनिधि ने किया है। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवोकेट सकीत गुप्ता ने खुद को नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का प्रतिनिधि बताया है। उन्होंने कहा कि हमने यहां से अरविंद केजरीवाल का नामांकन पत्र के खिलाफ आपत्ति दायर की है। उन्होंने कहा कि हमने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2019-20 में अपनी आय को 1,57,823 रुपये दिखाई थी, जो मासिक 13,252 लाख रुपये है। यह पूरी तरह से गलत और झूठ है। 

    बीजेपी नेता के प्रतिनिधि ने कहा कि विधानसभा दस्तावेजों के हिसाब से हर सीएम को हर रोज 20 हजार रुपये के वेतन के साथ-साथ एक हजार रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है। उन्होंने जो जानकारी दी है वह न्यूनतम वेतन अधिनियम का भी उल्लंघन है। वो वोटर्स को गुमराह करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  वोटर लिस्ट में अरविंद केजरीवाल ने वार्ड नंबर 52 दिखाया है और वोट नंबर 709 है, जब हमने इसकी जांच की तो पता पता चला कि वार्ड नंबर में वोट नंबर 1 से 708 तक ही वोट थे। दूसरा इनका वोट 1307 वार्ड नंबर 105 चांदनी चौके में रजिस्टर्ड है, जो आज भी है। इसका मतलब है कि वह चांदनी चौक के हैं, लेकिन, नॉमिनेशन फॉर्म में उन्होंने नई दिल्ली भरा है। जो गलत है और उनका नॉमिनेशन फॉर्म रिजेक्ट होना चाहिए। 

    अरविंद केजरीवाल ने एफआईआर की बात भी छिपाई

    वहीं अरविंद केजरीवाल पर ये भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व सीएम के खिलाफ नॉर्थ एवेंन्यू पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं के तहत तीन केस भी दर्ज है। इसकी जानकारी नामांकन हलफनामे में छिपाई गई है। फिलहाल, आरओ ने केजरीवाल का नामांकन रोक दिया है। 

    Post Views: 720

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिग्गज पर लगा नॉमिनेशन में FIR और आय छिपाने का गंभीर आरोप, खारिज हो सकता है नामांकन पत्र…
    Next Article गन्ना के खेत में मिले महिला के शव के टुकड़े, पास रखी थी काली गुड़िया,नरबलि की आशंका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गणेशोत्सव में 41 घंटे लगातार चलेगी मेट्रो, 17 से 24 सितंबर तक रात इतने समय तक सेवा उपलब्ध…

    September 10, 2026

    लालबागचा राजा से प्रदेश तक, ये हैं भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल…

    September 10, 2026

    प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या…

    September 10, 2026

    मौसम फिर लेगा करवट प्रदेश में बारिश होगी तेज, 27 जिलों में येलो अलर्ट…

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गणेशोत्सव में 41 घंटे लगातार चलेगी मेट्रो, 17 से 24 सितंबर तक रात इतने समय तक सेवा उपलब्ध…
    • लालबागचा राजा से प्रदेश तक, ये हैं भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल…
    • प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या…
    • मौसम फिर लेगा करवट प्रदेश में बारिश होगी तेज, 27 जिलों में येलो अलर्ट…
    • कानून की पाठशाला में बच्चों ने सीखे अपने कानूनी अधिकार, जाना विधिक सहायता का ये रास्ता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?