उत्तर प्रदेश:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में आज अलग-अलग विधानसभा में तीन जनसभाएं होनी हैं. योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा में तिरंगा चौक पर दोपहर दो बजे, दूसरी जनसभा करोल बाग विधानसभा में आर्य समाज मंदिर रोड पर पुलिस चौकी के पास दोपहर चार बजे और तीसरी जनसभा शाम सात बजे जनकपुरी विधानसभा के महावीर एनक्लेव में होगी.
