Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल चंद्राधि योग से मिथुन, कर्क सहित 6 राशियों को मिलेंगे करियर में सुनहरे मौके, जमकर होगी कमाई…
    समाचार

    आज का राशिफल चंद्राधि योग से मिथुन, कर्क सहित 6 राशियों को मिलेंगे करियर में सुनहरे मौके, जमकर होगी कमाई…

    By adminJanuary 25, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन चंद्राधि योग बनने वाला है। क्योंकि, आज चंद्रमा से सप्तम भाव में गुरु के गोचर करने से चंद्राधि योग बनेगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि चंद्राधि योग से शनिवार के दिन सबसे ज्यादा लाभ विशेष रूप से मेष, मिथुन, कर्क,धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन कमाई के मामले में लाभकारी रहने वाला है। साथ ही आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। साथ ही आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए दिन कैसा रहेगा।

    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी परखने की क्षमता बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास भी उच्च रहेगा। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। लीडरशिप क्षमता बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में मदद करेगी। आप आसानी से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम निकलवा पाएंगे। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा।

    वृषभ राशि वालों के लिए आज खर्चे बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने पर पैसा खर्च हो सकता है। विदेशी कंपनियों के साथ नए अनुबंध होने की संभावना है। एक बार जो निर्णय ले लेंगे, उसे बदलना पसंद नहीं करेंगे। कमाई सामान्य रहेगी। उम्मीद के मुताबिक पैसा नहीं मिलेगा।

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। लंबे समय से अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि वाले अपने बेहतरीन काम से कार्यक्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखेंगे। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा है। व्यापारियों को सलाह है कि आज किसी को भी उधार माल देने से बचें।

    सिंह राशि वाले सच्चाई के रास्ते पर चलकर काम पूरा करेंगे। नियमों का पालन करवाने के लिए सहयोगियों पर दबाव बना सकते हैं। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें, फायदा होगा। आपको सलाह है कि आज मानसिक तनाव से बचें। वरना आपका काम बिगड़ सकते हैं।

    कन्या राशि वालों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। किस्मत भी साथ नहीं देगी। जोखिम भरे काम सोच-समझकर करें। आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। पुराने पैसों का सही निवेश करने से फायदा होगा।

    तुला राशि वालों का पूरा ध्यान अपने व्यापार पर रहेगा। पूरे आत्मविश्वास से ग्राहकों से बातचीत करेंगे। मन में नकारात्मक विचार आए तो उन पर ध्यान न दें। कमाई अच्छी होगी, लेकिन खर्चे नियंत्रण से बाहर रहेंगे।

    वृश्चिक राशि वालों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऊंचा पद मिल सकता है। काम ज्यादा रहेगा, समय पर पूरा करने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करें। पैसा खर्च करते समय ध्यान रखें, वरना कर्ज लेना पड़ सकता है।

    धनु राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए उत्पाद बनाने के लिए समय अच्छा है। पुराने कर्ज खत्म होंगे। आपकी डिजाइनिंग क्षमता से मान-सम्मान मिलेगा। नेतृत्व क्षमता निखरेगी। अच्छी कमाई के योग हैं।

    मकर राशि वाले घर से काम करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज WFH खुशी देगा। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दिखावा करने से बचें और सोच-समझकर खर्च करें।

    कुंभ राशि वालों की कला में रुचि बढ़ेगी। किस्मत से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अपने खास कामों से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। जगह बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

    मीन राशि वालों के लिए दिन मुश्किल है। कई चुनौतियां आएंगी। आत्मविश्वास से उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। ब्याज पर दिया पैसा अच्छी आर्थिक स्थिति बनाने में मदद करेगा।

    Post Views: 1,040

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleSlottica Casino No Deposit Bonus Codes Dla Wszystkich Nowych
    Next Article गणतंत्र दिवस परेड को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी राजधानी के ये रास्ते आज और कल रहेंगे बंद…
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…

    October 22, 2025

    2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…

    October 22, 2025

    युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…

    October 22, 2025

    एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…
    • 2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…
    • युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…
    • एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…
    • सीएम विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?