Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौनी अमावस्या पर भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना लग सकता है पितृ दोष…
    News

    मौनी अमावस्या पर भूल कर भी न करें ये गलतियां, वरना लग सकता है पितृ दोष…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन स्नान और दान करने का बड़ा महत्व है, लेकिन कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना आवश्यक है. यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आप पुण्य लाभ से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा, मौनी अमावस्या के दिन कुछ गलतियों से बचना चाहिए, अन्यथा आपके पितर आपसे नाराज़ हो सकते हैं. दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद आचार्य आदित्य झा से जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, जिससे आपके पितर नाराज हो सकते हैं.

    मौनी अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

    पितरों को तर्पण न देना: मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों को जल से तर्पण देना न भूलें. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पितृ दोष लग सकता है और आपके पितर आपसे नाराज हो सकते हैं.

    दान न करना: अमावस्या के अवसर पर पितर धरती पर आते हैं. उनके लिए आपको दान करना चाहिए. यदि आप अन्न, वस्त्र आदि का दान नहीं करते हैं, तो भी आपके पितर आपसे नाराज हो सकते हैं. अतृप्त रहने पर वे आपको श्राप दे सकते हैं.

    पंचबलि कर्म न करना: मौनी अमावस्या को अपने पितरों के लिए पंचबलि कर्म यानि भोजन देना न भूलें. इसमें आप जो भोजन बनाएं, उसमें से कुछ हिस्सा गाय, कौआ, कुत्ता आदि को खिला दें. इनके माध्यम से वह भोजन पितरों को प्राप्त होता है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके पितर आपसे खुश नहीं रहेंगे, जिससे आपकी उन्नति रूक सकती है.

    दीपक न जलाना: अमावस्या की शाम पितर अपने लोक वापस लौटते हैं. यदि आप उनके लिए दीपक नहीं जलाते हैं, तो वे अंधकार में ही अपने लोक वापस लौटेंगे. यह अच्छा नहीं माना जाता है. इससे वे दुखी हो सकते हैं और अतृप्त होकर आपसे नाराज हो सकते हैं, जिसका दुष्प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है.

    सफेद कपड़े खरीदना: मौनी अमावस्या के दिन सफेद कपड़े खरीदने से बचना चाहिए. सफेद वस्त्र पितरों के लिए माना जाता है. उनकी कृपा प्राप्ति के लिए सफेद वस्त्र का दान करना उत्तम होता है.

    मौनी अमावस्या पर पितरों को कैसे करें खुश

    मौनी अमावस्या के अवसर पर हर व्यक्ति को स्नान करना चाहिए. यदि संभव हो तो आप मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के संगम में स्नान करें. ऐसा करने से सहज ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और पाप से मुक्ति मिलती है. उसके बाद जल और काले तिल से अपने पितरों को तर्पण दें. तर्पण देने के लिए कुशा का उपयोग करें.

    तर्पण करने मात्र से ही आपके पितर खुश हो सकते हैं. यदि आपके पितर नाराज हैं या पितृ दोष से परेशान हैं, तो उसकी शांति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध कराएं. इससे आपको लाभ होगा। यदि आप जल से तर्पण या दान नहीं कर सकते हैं, तो आप अपने वचन से पितरों को तृप्त करें. पितृ दोष से मुक्ति के लिए पिंडदान, श्राद्ध भी करते हैं.

    Post Views: 835

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमिडिल क्लास को मिलेगा बड़ा फायदा बजट 2025 में होंगे 5 धमाकेदार ऐलान…
    Next Article राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे ट्रैफिक जवान महेश मिश्रा, कोरिया जिले का बढ़ाया है मान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?