नई दिल्ली:- विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने बुधवार को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को ‘आपदा’ जाएगी, बीजेपी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
दरअसल, पीएम मोदी ने लोगों की भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये का दृश्य दिल्ली के मूड को दर्शाता रहा, यह दिल्ली के लोगों के जनादेश को दर्शाता है। दिल्ली कह रही है कि अब ‘आपदा’ के बहाने के नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है अब आपदा के फर्जी वादे नहीं चलेंगे। दिल्ली कह रही है कि ‘आपदा’ की लूट और झूठ नहीं चलेगी। यहां के लोग भाजपा की ऐसी डबल इंजन सरकार चाहते हैं जो गरीबों के कल्याण और दिल्ली के विकास दोनों पर एक साथ कामक करें। दिल्ली एक ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनाए दिल्ली को आधुनिक बनाए, हर घर नल से नल से जल पहुंचाएं और टैंकर माफिया से मुफ्ति दिलवाएं। आज दिल्ली कह रहा है कि 5 फरवरी आएगी तो ‘आपदा’ जाएगी और भाजपा आएगी।
अरविंद केजरीवाल के ‘जहरीले पानी’ वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के ‘जहरीले पानी’ वाले बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व सीएम ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए है। हार के डर से ‘आपदा’ वाले बौखला गए हैं। आप बताइए हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं क्या, क्या हरियाणा में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते है क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों को पीने के पानी में जहर मिला सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा का भेजा ये ही पानी दिल्ली में रहने वाला हर व्यक्ति पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी वो ही पानी पीता है। हरियाणा का भेजा हुआ ये ही पानी दिल्ली में रहने वाले सारे न्यायाधीश, सारे न्यायमूर्ति और सभी सम्मानित सदस्य भी पीते हैं। क्या कोई ये सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा बीजेपी सरकार ने पानी में जहर डाल दिया है। क्या बोल रहे हो?… क्या देश के न्यायाधिशों को मारने का षडयंत्र चल रहा था।
पीएम मोदी बोले आपदा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपदा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। ये सिर्फ हरियाणा का नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है, हमारे संस्कारों का अपमान और हमारे चरित्र का अपमान है। ये वो देश है, जहां पानी पिलाना धर्म माना जाता है। इस देश के लोगों पर ऐसा झूठा आरोप कि कुछ भी बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बाते करने वालों को दिल्ली इस बार सबक सिखाएगी। इन आपदा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी।
