बिलासपुर :- बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस ने इस बार प्रमोद नायक को अपना मेयर कैंडिडेट बनाया है. नामांकन के आखिरी दिन प्रमोद नायक ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रमोद नायक ने कहा कि वो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे. इस दौरान शहर के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर उनका फोकस होगा.प्रमोद नायक ने कहा कि बिलासपुर को विकसित शहर बनाने के लिए वो जी जान से मेहनत करेंगे.इस दौरान प्रमोद नायक ने कहा कि ना ही बीजेपी और ना ही उनका कोई भी प्रत्याशी उनके सामने किसी भी तरह की चुनौती खड़ी कर पाएंगे.
विकास में पिछड़ा बिलासपुर : प्रमोद नायक ने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी सतत प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में बिलासपुर और रायपुर की तुलना करते थे अब यह तुलना नहीं रह गई है. लेकिन बिलासपुर का जो विकास होना था वह विकास नहीं हो पा रहा है. उस विकास को हम आगे बढ़ाएंगे.बिलासपुर में सड़क बिजली पानी की जो समस्या है वह दूर करेंगे. योजनाबद्ध तरीके से काम करके जो बड़े काम नहीं हो पाए हैं उसे पूरा किया जाएगा. बिलासपुर में जो 15 ग्राम पंचायत है और नगर पंचायत एक पालिका जुड़ा है. उसमें विकास के नाम पर कुछ कमी है.पहली प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करना होगा.वहां बिजली,पानी और सड़क की व्यवस्था करने का प्रयास होगा.
कौन है प्रमोद नायक ?: आपको बता दें कि 57 वर्षीय प्रमोद नायक ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहते हैं. एमकॉम की पढ़ाई करने वाले कांग्रेस नेता प्रमोद नायक कारोबारी हैं. कुर्मी समाज के नेता प्रमोद नायक छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश युवक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं.इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, प्रदेश सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष रहकर संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के रिश्तेदार हैं. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.