Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज अधि योग से कर्क, सिंह सहित इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ, बढ़ेगी कमाई…
    समाचार

    आज अधि योग से कर्क, सिंह सहित इन 4 राशियों को मिलेगा धन लाभ, बढ़ेगी कमाई…

    By Tv 36 HindustanFebruary 9, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज के दिन अधि योग बनने जा रहा है। चंद्रमा से अष्टम भाव में बुध के होने से अधि योग बनेगा ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि रविवार के दिन अधि योग से मिथुन, कर्क, सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इन राशि के लोगों को रविवार का दिन विशेष लाभकारी रहने वाला है। इन सभी की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। साथ ही मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा।

    मेष राशि वालों को आज ऑफिस की महत्वपूर्ण ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अपनी बात रखते समय बहस में न उलझें। आज का दिन टैक्स से जुड़े पुराने काम निपटाने के लिए अच्छा है। ज़रूरी कागज़ात तैयार रखें। व्यापारी वर्ग छिपे तरीकों से पैसा कमाने के मौके ढूंढेगा।

    वृषभ राशि के व्यापारियों को ग्राहकों से रूखे व्यवहार से बचना चाहिए। आपका गलत व्यवहार ग्राहकों को हमेशा के लिए दूर कर सकता है। इस समय व्यापार में ज्यादा पैसा न लगाएं। पैसा मिलने में रुकावट आ सकती हैं। भविष्य में क्लाइंट के साथ मीटिंग की योजना बन सकती है।

    मिथुन राशि वाले जो लंबे समय से दुश्मनों से परेशान हैं, आज अपनी बुद्धि से उन्हें हराने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में उधार पैसा वसूलने के लिए लोगों पर दबाव डालना फायदेमंद होगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं।

    कर्क राशि वालों के लिए प्रोफेशनल मामलों में दिन अच्छा नहीं रहेगा। पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। व्यापारियों को व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। पुराने संबंध धन लाभ करा सकते हैं।

    सिंह राशि वाले प्रतिस्पर्धा में जीतेंगे। लक्ष्य पाने के लिए बेचैनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कई काम एक साथ करने पड़ सकते हैं। कोई अनजान व्यक्ति फायदा पहुंचा सकता है और आपके काम में मदद कर सकता है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। भविष्य को ध्यान में रखकर सोच-समझकर खर्च करें।

    कन्या राशि वालों की चुगली करने की आदत आज उनके लिए मुसीबत बन सकती है। इससे आप अपना अच्छा दोस्त खो सकते हैं। मीन मेख निकालने से बचें और बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दुश्मन आपसे ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं, वे आपके काम में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। दिन के पहले हिस्से में कमाया हुआ धन बाद में खर्च हो सकता है।

    तुला राशि के जो लोग उत्पादन से जुड़े हैं उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। मुश्किल समय है, फिर भी आप परिवार और काम में संतुलन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। नई मशीनरी खरीदने पर खर्च हो सकता है। कमाई के लिए समय अच्छा है, मान-सम्मान बढ़ेगा।

    वृश्चिक राशि वालों में वैराग्य का भाव रहेगा। आत्मचिंतन नई योजनाएं बनाने में मदद करेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर नई योजना बनाना और उस पर काम करना फायदेमंद रहेगा। पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है।

    धनु राशि वालों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। कामकाज के लिए समय अच्छा है। आपकी कल्पनाशक्ति नए और कलात्मक तरीके से काम पूरा करने में मदद करेगी। नई साझेदारी में सोच-समझकर कदम रखें। बिना सोचे-समझे फैसले लेने से फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं।

    मकर राशि वालों पर काम का बोझ बढ़ेगा। आपको अपने साथियों का काम भी करना पड़ सकता है। झगड़ा करने के बजाय शांति से काम पूरा करने की कोशिश करें। काम में लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। पैसे के मामलों में भी दिन प्रतिकूल है।

    कुंभ राशि के जो लोग धारदार औजारों का इस्तेमाल करते हैं, जैसे बढ़ई, दर्जी, इंजीनियर, मैकेनिक आदि, उनके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेखन से जुड़े लोग भी अपनी धारदार भाषा से अच्छा लेख लिख पाएंगे। आपका रुतबा और प्रभाव धन प्राप्ति में मदद करेगा।

    मीन राशि वाले ईमानदारी से अपना काम करेंगे और दूसरों को भी गलत काम करने से रोकेंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। अच्छे काम करने से किस्मत भी आपका साथ देगी। काम आसानी से बनते जाएंगे। पैसे के मामलों में लाभ बढ़ेगा।

    Post Views: 1,385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता : राजनांदगाव शहर से 14 बागी नेता 6 साल के लिए निष्कासित…
    Next Article राहुल-प्रियंका ने जिन सीटों पर की रैली, वहां किस नंबर पर रही कांग्रेस जानें यहां से सबकुछ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?