Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीजेपी ने बनाया था उम्मीदवार यहां से चायवाला बना मेयर, कांग्रेस उम्मीदवार को दी पटखनी…
    समाचार

    बीजेपी ने बनाया था उम्मीदवार यहां से चायवाला बना मेयर, कांग्रेस उम्मीदवार को दी पटखनी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– रायगढ़ नगर निगम सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बीजेपी ने उम्मीदवार जीवर्धन सिंह चौहान को ने रेकॉर्ड जीत दर्ज की है। जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी थी। इस सीट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

    जीवर्धन सिंह चौहान ने 56311 वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्घन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं।

    किनके बीच था मुकाबला
    बीजेपे ने यहां से जीवर्धन सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। वह मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थी।

    लाइव अपडेट्स
    2: 05 PM: बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन सिंह अपना चुनाव जीत गए हैं।
    12: 35 PM: पोस्टल बैलेट में बीजेपी को 20 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू को 8 वोट। निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर को 2 वोट मिले हैं।
    12:20 PM: रायगढ़ के 34 वार्डों में बीजेपी की जीत। 34 वार्डों में बीजेपी की जीत, 12 वार्डों में कांग्रेस जीती, 1 वार्ड में निर्दलीय की जीत, 1 सीट बसपा को मिली
    11:36 AM: 33 नंबर वार्ड से बसपा के प्रत्याशी अमरनाथ रात्रे 328 वोट से जीते। भाजपा प्रत्याशी अनिता सारथी को 687 वोट मिले थे और कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गा सोनी को 56 वोट मिले।
    11:30 AM: रायगढ़ के बीजेपी के महापौर प्रत्याशी ने लगभग 30 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। बीजेपी ने एक चाय वाले को अपना प्रत्याशी बनाया था।
    11:10 AM: रायगढ़ में बीजेपी को बड़ी बढ़त
    10:55 AM: बीजेपी उम्मीदवार मेयर के चुनाव में बड़ी बढ़त की तरफ, कांग्रेस उम्मीदवार बहुत पीछे।
    10: 30 AM: लैलूंगा नगरपंचायत में बीजेपी कपील सिंघानिया आगे, पुसौर नगरपंचायत में भाजपा प्रत्याशी आगे। किरोड़ीमल नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
    10:20 AM: धरमजयगढ़ नगरपंचायत में बीजेपी प्रत्याशी अनिल सरकार आगे, घरघोड़ा नगरपंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सिल्लू चौधरी आगे।
    10:10 AM: रायगढ़ से बीजेपी के महापौर प्रत्याशी आगे
    9: 55 AM: जशपुर के कुनकुरी से विनय सिंह ने नगर पंचायत में लहराया कांग्रेस का परचम 77 वोटों से जीते विनय सिंह।
    9:36 AM: बीजेपी के मेयर उम्मीदवार जीववर्धन सिंह चौहान को शुरुआती बढ़त
    9: 30 AM: दो वार्डों में बीजेपी को शुरुआती बढ़त
    9:10 AM: वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

    शांतिपूर्वक हुआ था मतदान
    रायगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण हुआ था। रायगढ़ नगरीय निकायों के लिए 69.68 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की थी। रायगढ़ नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 65.53 फीसदी था। खरसिया नगर पालिका में 83.13 फीसदी वोटिंग हुई थी। नगर पंचायत में पुसौर में 84.93 फीसदी, किरोड़ीमल नगर में 68.51 फीसदी, घरघोड़ा में 83.70 फीसदी, धरमजयगढ़ में 80.85 फीसदी, लैलूंगा में 84.29 फीसदी मतदान हुआ था।

    Post Views: 2,155

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव जीत से ‘आप’ के जख्मों पर लगा मरहम, बीजेपी के गढ़ बोदरी नगरपालिका में चली झाड़ू…
    Next Article मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका चुनाव नतीजा, बीजेपी ने जीती मेयर पद, नगर पंचायत में कांग्रेस ने दी टक्कर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर भयानक बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें यहां से …

    July 23, 2026

    गुरुवार के अचूक उपाय: भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी…

    July 23, 2026

    अन्ना हजारे की PM मोदी को भावुक चिट्ठी, NEET विवाद, छात्र आंदोलन और जवाबदेही पर सरकार को दी ये नसीहत…

    July 23, 2026

    सीएम साय कल गरियाबंद के इस दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की करेंगे कामना…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर भयानक बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें यहां से …
    • गुरुवार के अचूक उपाय: भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी…
    • अन्ना हजारे की PM मोदी को भावुक चिट्ठी, NEET विवाद, छात्र आंदोलन और जवाबदेही पर सरकार को दी ये नसीहत…
    • सीएम साय कल गरियाबंद के इस दौरे पर, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की करेंगे कामना…
    • आज करियर, कारोबार, धन और प्रेम में इसे मिलेगी सफलता पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?