Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदल गया कार्यक्रम का शेड्यूल…
    News

    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदल गया कार्यक्रम का शेड्यूल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाइ दिल्ली:- रामलीला मैदान में नई सरकार का गठन होने वाला है। सिर्फ दिल्ली को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को इंतजार है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों से चल रही है। इस कार्यक्रम में किन्हें-किन्हें बुलाया जाएगा सब कुछ फाइनल हो गया है, लेकिन इस बीच शपथग्रहण समारोह को लेकर बड़ी खबर आई है। शपथ ग्रहण समारोह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। बताते चलें कि पहले 20 फरवरी की शाम साढ़े 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होने वाली थी, लेकिन अब इस समय को बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया गया है। 

    पीएम को किसी पर भी भरोसा नहीं- आतिशी

    गौर करने वाली बात ये भी है कि तारीख भले ही तय हो गई है कि दिल्ली के अगले सीएम 20 फरवरी को शपथ लेने वाले हैं, लेकिन दिल्ली का अगला सीएम आखिर होगा कौन, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इसको लेकर विपक्ष की ओर से लगातार आरोप भी लगाए जा रहे हैं। आतिशी ने तो यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है, जिसे सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सके। अब गोपाल राय ने भी इस मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोल दिया है।
    गोपाल राय का बीजेपी पर आरोप
    गोपाल राय ने कहा कि इस देश में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पार्टियों की सरकारें बनी हैं, लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि बारात तैयार है, मंडप भी तैयार है, लेकिन दूल्हा कौन होगा, ये किसी को नहीं पता। बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है या फिर कोई बड़ा राज है, जिसे वो छुपा रहे हैं, आम तौर पर परंपरा रही है कि चुनाव के बाद जो भी पार्टी सत्ता में होती है, वो अपने विधायक दल की बैठक करती है। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाता है जो मुख्यमंत्री पद का दावेदार होता है। वो अपनी दावेदारी पेश करता है… उसके बाद शपथ की तारीख दी जाती है और तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

    Post Views: 1,700

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम साय से मिले नवनिर्वाचित मेयर : बधाई देकर जिम्मेदारियों से कराया अवगत, कहा- अटल विश्वास पत्र के वादों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता…
    Next Article जींद में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने महाकुंभ पर दिया बड़ा बयान- सिर्फ डुबकी लगाने से मोक्ष नहीं मिलता, यह भी करें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…

    February 28, 2026

    बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…

    February 28, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    • बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या अंडा और चिकन दोनों खाना छोड़ देना चाहिए जान लीजिए…
    • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…
    • होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?