नई दिल्ली:– आजकल अधिकतर लोग घुटनों के दर्द से परेशान है। ऐसा नहीं है कि ज्यादा उम्र के लोग ही इससे परेशान हैं, बल्कि कम उम्र वाले भी इससे परेशान हैं। आपको बता दें, इन सभी के लिए जो जिम्मेदार है वो है हमारी खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट। घुटनों में दर्द दर्द तभी होता है जब शरीर में कैल्शियम या प्रोटीन की कमी होती है।
ऐसे में अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो यहां जानिए किस तरह इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। ऐसे कुछ सूखे मेवे हैं, जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाने पर घुटनों का दर्द कम होने लगता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
घुटनों का दर्द कम करने वाले फूड्स :
पिस्ता का सेवन
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए पिस्ता का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें, पिस्ता एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम और विटामिन-E के साथ ही हेल्दी फैट्स भी होते हैं जो जोड़ों का दर्द कम करने में कारगर होते है। अगर, आप घुटनों के दर्द से परेशान है तो आपको पिस्ता का सेवन जरूर करना चाहिए।
बादाम का सेवन
घुटनों का दर्द से राहत पाने के लिए बादाम का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। बता दें, बादाम में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन-E मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भी होते हैं जो दर्द से राहत दिलाते हैं। वहीं,आपको बता दें, सूजन को कम करने में बादाम के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काम आते हैं। ऐसे में घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं।
घुटनों का दर्द कम करने के लिए अखरोट का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। अखरोट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दर्द को कम करने का काम करते हैं। अखरोट में कैल्शियम और मैग्नीशियम होने के कारण इसका सेवन घुटनों का दर्द कम करने के साथ जोड़ों को मजबूती भी मिलती है
