Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आपने कभी सोचा है कि देवताओं की दाढ़ी और मूंछ क्यों नहीं होती, प्रेमानंद महाराज ने इसके पीछे का कारण बताया…
    समाचार

    क्या आपने कभी सोचा है कि देवताओं की दाढ़ी और मूंछ क्यों नहीं होती, प्रेमानंद महाराज ने इसके पीछे का कारण बताया…

    By Tv 36 HindustanFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हिंदू धर्म में भगवान और उनसे जुड़ी मान्यताओं को लोग बहुत ही महत्वपूर्ण मानते हैं। लोगों की आस्था भगवान के ऊपर कोई सवाल नहीं उठाती है। लेकिन आपने कई बार देखा होगा कि किसी भी भगवान की तस्वीर में उनकी दाढ़ी और मूंछ नहीं होती है। भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान गणेश जी, हनुमान जी, भगवान राम आदि सभी भगवान की तस्वीरों में आपने कभी भी उनकी दाढ़ी या मूंछ नहीं देखी होगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम 14 साल तक वनवास में रहे थे लेकिन उसके बावजूद भी उनकी किसी भी तस्वीर में दाढ़ी और मूंछ नहीं दिखाई देती है। हालांकि आजकल की कुछ तस्वीरों में भगवान की दाढ़ी मूंछ बना देते हैं। लेकिन यह सवाल आपके भी मन में आया होगा कि भगवान की दाढ़ी और मूंछ क्यों नहीं होती है।

    इस वजह से भगवान की नहीं होती दाढ़ी और मूंछ
    इस सवाल के बारे में जवाब वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद जी महाराज ने दिया है। उनका कहना है कि भगवान का जो रुप है वह कभी बूढ़ा नहीं होता है। इसके पीछे कारण है कि वह चिदानंमय स्वरुप हैं। जिसकी वजह से भगवान की कभी दाढ़ी और मूंछ नहीं निकलती है। वह हर समय नवकिशोर अवस्था में रहते हैं। भगवान की यही अवस्था रहती है।

    भगवान के दाढ़ी और मूंछ पर कथावचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का कहना है कि भगवान सदा सुंदर होते हैं। वह हमेशा जवान होते हैं। भगवान भगवान हैं, काल का प्रभाव तो हम पर है। समय हम सभी को बूढ़ा बना रहा है। भगवान को समय बूढ़ा नहीं बनाता है। समय भगवान के अधीन है और हम समय के अधीन है जिसकी वजह से भगवान हमेशा जवान रहते हैं। उनका कहना है कि हम समय की मुट्ठी हैं और समय भगवान की मुट्ठी में है। इस वजह से भगवान सदा सुंदर हैं।

    वहीं देवताओं के मूंछों वाले सवाल पर श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी का कहना है कि मूंछ विकार का स्वरुप होता है। इसे विकार माना जाता है। उनके अनुसार आजकल लोग भोगबाला यानी भगवान शिव की मूंछे बना देते हैं। जिन लोगों में किसी प्रकार का विकार नहीं होता है उनकी मूंछ नहीं आती है। माता और बहनों में विकार नहीं होता है और इसी वजह से उनकी मूंछे नहीं आती हैं। उनका कहना है कि आपकी सुंदरता में विकार आता है तो आप उसे हटा देते हैं। मन की सुंदरता है कि मन कृष्ण रुप है। उसमें काम, क्रोध, लोभ और मोह विकार है जो दाढ़ी और मूंछ के समान उग जाते हैं।

    Post Views: 3,385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्याआप जानते है ये 3 ड्राई फ्रूट्स कम कर सकते हैं घुटनों का दर्द, जानिए और इस्तेमाल करके देखिए…
    Next Article अब श्रम विभाग करेगा दुकानों और स्थापनाओं का पंजीयन, नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम लागू, आदेश जारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश होगी अब बंद, अब फिर सताएगी गर्मी…

    May 7, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर इतने प्रतिशत शुल्क छूट…

    May 7, 2026

    गर्मी में दुधारू पशुओं को भूसा खिलाना क्यों घातक हो सकता है आप भी तो नहीं कर रहे ये है ये गलतियां…

    May 7, 2026

    पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद ऐक्टिव हुआ ये देश; गृह मंत्री मोहसिन नकवी को भेज रहा बांग्लादेश…

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में आज फिर बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश होगी अब बंद, अब फिर सताएगी गर्मी…
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला; अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर इतने प्रतिशत शुल्क छूट…
    • गर्मी में दुधारू पशुओं को भूसा खिलाना क्यों घातक हो सकता है आप भी तो नहीं कर रहे ये है ये गलतियां…
    • पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद ऐक्टिव हुआ ये देश; गृह मंत्री मोहसिन नकवी को भेज रहा बांग्लादेश…
    • सीएम साय का व्यस्त कार्यक्रम, NSUI प्रदर्शन आज, निगम मंडलों में भर्तियों पर रोक, IPL टिकटों की जबर्दस्त हो रही बिक्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?