नई दिल्ली:– जब भी आप किसी रेस्त्रां में खाने जाते हैं या किसी थिएटर में मूवी देखने जाते हैं या फिर गूगल क्रोम पर कुछ सर्च करते हैं, तो क्रोम ब्राउजर आपकी गतिविधियों के अनुसार आपको विज्ञापन (एड) दिखाने लगता है।
यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि गूगल हमेशा आपकी गतिविधियों को ट्रैक करता रहता है और उसी के अनुसार आपको एड दिखाता है। हालांकि, बार-बार इस तरह के एड रेकमंडेशन आने से लोगों को परेशानी भी होती है और वह चाहते हैं कि ऐसे विज्ञापन उन्हें न दिखाए जाएं।
ऐसे में यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको गूगल क्रोम की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होगा, आइए जानते हैं।
गूगल क्रोम ऐप को खोलें
सबसे पहले आप आप अपने फोन पर गूगल क्रोम ऐप कोc खोलें। इसके बाद लेफ्ट साइड के टॉप पर दिखने वाले तीन डॉट्स पर टैप करें।
तीन डॉट्स में टैप करने के बाद सेटिंग्स का ऑप्शन दिखेगा। सेटिंग्स मेन्यू में प्राइवेसी और सिक्युरिटी टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद Ad topics के सामने दिख रहें टॉगल को ऑफ कर दें। ऐसा करने से आपको सर्च या लोकेशन से रिलेटेड विज्ञापन दिखना बंद हो जाएंगे।
