रायपुर:- खरोरा थाना के अंतर्गत आने वाले मुड़पार के आइटीबीपी कैंप में सुबह लगभग 8:30 बजे गोली की आवाज सुनाई दी. एक आरक्षक ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी. जिससे मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई.
आरक्षक ने एएसआई पर चलाई गोली: गोली चलाने वाले आईटीबीपी के आरक्षक का नाम सरोज कुमार है. मृतक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का नाम देवेंद्र दहिया है. जिनकी उम्र लगभग 54 साल बताई जा रही है.
खरोरा थाना अंतर्गत आईटीबीपी के 38 बटालियन मुख्यालय बनाया गया है. सोमवार की सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास जो बटालियन का आरक्षक सरोज यादव ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया को इंसास राइफल से गोली मारी गई है. मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच गई थी. घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है. इंसाफ राइफल से लगभग 20 गोलियां चली है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरक्षक की ड्यूटी परेड में लगाई गई थी – कीर्तन राठौर, ग्रामीण एडिशनल एसपी
‘डांट फटकार से था नाराज”: ग्रामीण एडिशनल एसपी ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के द्वारा डांट फटकार लगाई गई थी, जिससे आक्रोशित होकर आरक्षक ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी. पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. आगे पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्लियर हो पाएगा कि आखिर घटना के पीछे मुख्य वजह क्या रही. आरोपी आरक्षक सरोज यादव जिला बक्सर बिहार का रहने वाला है. मृतक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया हरियाणा का रहने वाला था.
आईटीबीपी कैंप में ASI की मौत: खरोरा थाना प्रभारी दीपक पासवान ने आईटीबीपी कैंप में फायरिंग की घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आईटीबीपी कैंप में सुबह आरक्षक ने इंसाफ राइफल से एएसआई पर गोली चलाई. जिससे मौके पर ही असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र दहिया की मौत हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. जांच की जा रही है.
आरक्षक के गोली चलाने का कारण अज्ञात: आईटीबीपी कैंप में गोली चलने के बाद अफरा तफरी बनी हुई है. रायपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. आरक्षक ने गोली क्यों और किस परिस्थिति में चलाई है. इस बात का पता अब तक नहीं लग पाया है. पुलिस कैंप के दूसरे जवानों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है.