Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे…
    RAIPUR

    चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे…

    By Tv36 HindustanMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:–:ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” का भव्य आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में अभूतपूर्व जनसमर्थन, विशाल जनसमूह और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सुनील सोनी जी, विधायक रायपुर दक्षिण, माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी, विधायक रायपुर उत्तर तथा प्रख्यात उद्यमी एवं ग्रीन आर्मी के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

    दोनों विधायकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। प्रत्येक नागरिक को पानी बचाने का संकल्प लेना होगा, क्योंकि जनभागीदारी से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। अतिथियों ने ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    प्रसिद्ध उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी ने “हर बूंद की रक्षा” का संदेश देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी ने अपने प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से कहा— “पानी की एक-एक बूंद को बचाना है, हम सबने मिलकर यह ठाना है।” प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु जी ने स्लाइड प्रस्तुति के माध्यम से बढ़ते जल संकट, भविष्य की चुनौतियों एवं उसके प्रभावी समाधान पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अपने संबोधन में सामाजिक सहभागिता को अनिवार्य बताते हुए जल संरक्षण के लिए सभी से आगे आने की अपील की।

    विनीत शर्मा जी ने जल के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे संरक्षण करना पुण्य कार्य बताया। ग्रीन आर्मी की प्रशिक्षक स्वेता चौरे ने “थिंक ग्लोबल, एक्ट लोकल” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने घर, कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से जल संरक्षण को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का प्रभावी एवं ऊर्जावान संचालन मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से दिशा कॉलेज, पैलोटी कॉलेज, मैक कॉलेज, दानी गर्ल्स स्कूल, न्यूटेक पब्लिक स्कूल, गुरुकुल महिला कॉलेज तथा गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सटीक उत्तर देकर अपनी जागरूकता एवं समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने एक स्वर में “जल बचाओ – भविष्य बचाओ” का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय किया।

    Post Views: 385

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयुवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय से खेल अधोसंरचना को बढ़ावा…
    Next Article प्रदेश महिला टी-20 लीग पांच टीमों के लिए हुआ खिलाड़‍ियों का सिलेक्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    अब इतने साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला…

    June 22, 2026

    प्रदेश में महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी छुट्टी के दिनों की भी दर्ज होगी हाजिरी, CLC पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…

    June 22, 2026

    दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    June 22, 2026

    सोमवार को करें ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता…

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब इतने साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लासरूम में AI बैन, इस देश ने लिया चौंकाने वाला फैसला…
    • प्रदेश में महिला शिक्षकों के लिए खुशखबरी छुट्टी के दिनों की भी दर्ज होगी हाजिरी, CLC पर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला…
    • दिल्ली समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • सोमवार को करें ये चमत्कारी उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां, खुलेगा तरक्की का हर रास्ता…
    • आज नौकरी, व्यापार और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों की भविष्यवाणी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?