Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पति का मोबाइल देखा तो पीट दिया, बीजेपी पार्षद पति के खिलाफ बीवी की FIR…
    RAIPUR

    पति का मोबाइल देखा तो पीट दिया, बीजेपी पार्षद पति के खिलाफ बीवी की FIR…

    By Tv 36 HindustanMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौरेला पेंड्रा मरवाही:- पेंड्रा के वार्ड नंबर 15 में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि उसे उसके पति ने जमकर पीटा है. पीटने के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. महिला अपने और अपने बच्चों की जान को खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पेंड्रा थाने में महिला की शिकायत दर्ज की गई है.

    पति का फोन देखा तो मारपीट हो गई: पीड़ित महिला का कहना है कि 16 मार्च को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की. उसकी गलती बस इतनी थी कि उसने पति का मोबाइल फोन देखने की कोशिश की. पति ने जैसे ही उसे मोबाइल फोन देखते हुए देखा उसने उसे बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया. घर में रखा गड़ासा लेकर उसे डराने और जान से मारने की भी धमकी दी. गुस्से में आकर पति ने मोबाइल फोन, टीवी और टेबल तोड़ दिया.

    मैं अपने पति के खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत दर्ज करा चुकी हूं. इस बार उसने मुझे बुरी तरह से पीटा है. मेरे पेट में लात मारी और नाखून से गहरे जख्म भी दिए. घर का सामान भी तोड़ फोड़ दिया. मैं जान बचाकर वहां से भागी और दूसरे फोन से घटना की जानकारी लोगों को दी – पीड़ित महिला

    महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हमने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है – ओम चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पेंड्रा

    पति से बताया जान का खतरा: पीड़ित महिला का कहना है कि उसे अपने पति से जान का खतरा है. पूर्व में भी वो 2 बार पति की शिकायत एसपी दफ्तर में कर चुकी है. महिला का कहना है कि उसके बच्चे और वो पति के घर में सुरक्षित नहीं हैं. महिला का कहना है कि उसे अलग रहने और पुलिस की मदद की जरुरत है. महिला का ये भी कहना है कि पति पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उसके गहने और बच्चों का सामान पति से वापस दिलाने की भी मांग की है.

    पार्षद के खिलाफ FIR: पेंड्रा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ धारा 296, 351(3) और 102 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Post Views: 1,585

    chhattisgarh Hindi khabar hindinews india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहोली के बाद अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाएं मुर्गा तो पुरुष पकड़ते हैं खरगोश…
    Next Article RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस खतरनाक गेंदबाज की टीम में हुई एंट्री…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?