हैदराबाद:- Meta प्लेटफॉर्म्स ने अपने बड़े भाषा मॉडल के लेटेस्ट वर्जन को इस महीने के अंत में जारी करने की योजना बनाई है. आपको बता दें कि इसे जारी करने में अब तक दो बार देरी हो चुकी है, लेकिन शुक्रवार को कंपनी ने जानकारी दी कि, क्योंकि फेसबुक के मालिक एआई रेस में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि, माना जा रहा है कि Meta, अपने Llama 4 की रिलीज को फिर से टाल सकता है.
बता दें कि OpenAI के ChatGPT की सफलता के बाद बड़ी-बड़ी टेक दिग्गज कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर में आक्रामक रूप से निवेश कर रही हैं. कंपनियों द्वारा किए गए इन निवेशों ने तकनीकी परिदृश्य को बदल दिया और मशीन लर्निंग में निवेश को बढ़ावा दिया.
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी द्वारा होने वाली देरी का एक कारण यह है कि इसके डेवलमेंट के दौरान, Llama 4 तकनीकी मानदंडों, विशेषकर तर्क और गणित कार्यों में Meta की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा.
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी को इस बात की भी चिंता थी कि Llama 4, मानवीय आवाज में बातचीत करने में OpenAI के मॉडलों की तुलना में कम सक्षम है. बड़ी टेक कंपनियों पर अपने निवेश पर रिटर्न दिखाने के लिए निवेशकों के दबाव के बीच, Meta ने इस वर्ष अपने AI बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए 65 बिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है.
इसके अलावा, चीनी प्रौद्योगिकी फर्म DeepSeek के लोकप्रिय, कम लागत वाले मॉडल के सामने आने के बाद इस धारणा को चुनौती मिली कि सर्वोत्तम AI मॉडल विकसित करने के लिए अरबों डॉलर की आवश्यकता होती है.
रिपोर्ट्स की माने तो, Llama 4 में DeepSeek से कुछ तकनीकी पहलुओं को उधार लिया जा सकता है, जिसके कम से कम एक वर्जन में मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे विशेषज्ञों का मिश्रण विधि कहा जाता है, और जो विशिष्ट कार्यों के लिए मॉडल के अलग-अलग हिस्सों को प्रशिक्षित करता है, जिससे वे उन क्षेत्रों में विशेषज्ञ बन जाते हैं.
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Meta ने पहले Meta AI के माध्यम से Llama 4 को रिलीज करने और फिर बाद में ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर के रूप में इसे जारी करने की भी योजना बनाई है. बता दें कि पिछले साल, Meta ने अपना ज्यादातर मुफ़्त Llama 3 AI मॉडल जारी किया था, जो आठ भाषाओं में बातचीत कर सकता है. इसके साथ ही उच्च-गुणवत्ता वाला कंप्यूटर कोड लिख सकता है और पिछले वर्जन की तुलना में अधिक जटिल गणित समस्याओं को हल कर सकता है.