Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आप आर्थिक और शारीरिक रूप से हैं परेशान,कहीं आपके कुंडली में तो नहीं कालसर्प दोष, जानें लक्ष्ण और उपाय…
    छत्तीसगढ

    क्या आप आर्थिक और शारीरिक रूप से हैं परेशान,कहीं आपके कुंडली में तो नहीं कालसर्प दोष, जानें लक्ष्ण और उपाय…

    By Tv 36 HindustanApril 15, 2025Updated:April 15, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली का विशेष महत्व है. जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का आंकलन किया जाता है. कुंडली में अनेक प्रकार के योग और दोष बनते हैं, जो जातक के जीवन को प्रभावित करते हैं. अक्सर लोग अपनी कुंडली में मौजूद इन योगों और दोषों को पहचान नहीं पाते, जिसके कारण उन्हें जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आज हम एक ऐसे ही खतरनाक दोष के बारे में बात करेंगे, जिससे लोगों के जीवन में त्राहिमाम मचा रहता है – कालसर्प दोष

    कालसर्प दोष क्या है

    ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा के अनुसार जन्म कुंडली के लग्न चार्ट में यदि सभी ग्रह राहु और केतु के मध्य आ जाते हैं, तो कालसर्प दोष का निर्माण होता है. राहु को सर्प का मुख और केतु को सर्प की पूंछ माना जाता है. कुछ विशेष परिस्थितियों में, जैसे चंद्रमा का राहु और केतु से बाहर होना, अथवा एक या दो अन्य ग्रहों के बाहर होने पर भी कालसर्प दोष बनता है. इसलिए, जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की डिग्री का गहन अध्ययन करके ही इसका विश्लेषण किया जा सकता है.

    कालसर्प दोष 12 प्रकार का होता है, और प्रत्येक प्रकार का व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है.

    कालसर्प दोष के मुख्य लक्षण: कालसर्प दोष से पीड़ित जातक को जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं.

    मानसिक अशांति और चिंता: ऐसे जातक सदैव ही मानसिक रूप से परेशान और चिंतित रहते हैं. उनके जीवन में शांति का अभाव होता है.
    कार्यों में बाधा: उन्हें हर कार्य में कठिनाई का अनुभव करना पड़ता है. सफलता प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने पड़ते हैं.

    पारिवारिक कलह: ऐसे जातकों के परिवार में सदस्यों के बीच तनाव, झगड़े और आपसी मतभेद बने रहते हैं. घर में शांति का वातावरण नहीं रहता.

    धार्मिक कार्यों में बाधा: इन लोगों के घर में कोई भी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न नहीं होता है.

    करियर, शिक्षा और वैवाहिक जीवन में समस्याएं: ऐसे जातकों के जीवन में करियर, शिक्षा और वैवाहिक जीवन में अनेक बाधाएं आती हैं. उन्हें इन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

    हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कालसर्प दोष 12 प्रकार का होता है, और सभी के लक्षण एक समान नहीं होते. कुछ कालसर्प दोषों में लोगों को लाभ और उन्नति भी मिलती है. प्रत्येक कालसर्प दोष का अपना अलग महत्व एवं लक्षण है.

    कालसर्प दोष के उपाय: उमाशंकर मिश्रा का कहना है कि कालसर्प दोष से पीड़ित लोगों के लिए ज्योतिष में अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनसे इस दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है. कुछ सामान्य उपाय इस प्रकार हैं.

    कालसर्प दोष की शांति: कालसर्प दोष की शांति के लिए विशेष पूजन करना चाहिए. यह पूजन किसी योग्य पंडित द्वारा विधि-विधान से करवाना चाहिए.

    राहु और केतु की शांति: राहु और केतु के मंत्रों का जाप करना चाहिए और उनसे संबंधित दान करना चाहिए.

    भगवान शिव की पूजा: भगवान शिव को कालसर्प दोष का निवारण करने वाला माना जाता है.

    इसलिए, नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और उन्हें जल चढ़ाना चाहिए.

    अन्य उपाय: सभी 12 प्रकार के कालसर्प दोष के लिए अलग-अलग उपाय हैं, जो कुंडली के विश्लेषण के पश्चात ही तय किए जा सकते हैं.

    Post Views: 1,105

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफ्लैट वालों हो जाओ सावधान, इतना देते हैं मेंटेनेस तो 18 फीसदी लगेगा GST…
    Next Article अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानिए कैसे करें आवेदन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?