Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या आपको पता है 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के रेट…
    समाचार

    क्या आपको पता है 2025 के अंत तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के रेट…

    By Tv 36 HindustanApril 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– सोने के दामों में इस साल की शुरुआत से लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस साल सोने के दाम बेहिसाब बढ़े हैं। साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोने के दामों में 23% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि इस साल के अंत तक सोने का भाव कितना हो जाएगा। क्या सोना इसी प्रकार दौड़ता रहेगा या फिर दाम गिर जाएगा। आईए जानते हैं एक्सपर्ट का इस पर क्या कहना है।

    निवेशकों की सोने की प्रति बढ़ती डिमांड के चलते सोना एक बार फिर से अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। सोने के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। अब सवाल उठ रहा है कि साल के अंत तक सोना कितना बढ़ेगा या घटेगा आइए जानते हैं।

    क्यों बढ़ रहे सोने के दाम

    सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण निवेशकों की सोने के प्रति रुचि है। दरअसल अमेरिका की ओर से बहुत सारे देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की गई। इसके बाद ट्रंप सरकार ने टैरिफ नीति तैयार की और इसका खाका पेश किया। चीन की ओर से भी टैरीफ पर जवाब दिया गया। जिससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई और सोनी के सोने की मांग बढ़ गई जिससे सोने के भाव भी तेज हुए हैं।

    50000 हजार पर दाम पहुंचने की उम्मीदें हो रही धुमिल

    कुछ दिन जब सोने के दाम घटे तो लोगों की ओर से कहा जाने लगा कि सोना धड़ाम से गिरेगा, लेकिन सोने के दाम निरंतर बढ़ते ही गए। सोने (Gold Rate Hike) के दाम एक बार फिर से ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

    इससे लोगों की इन उम्मीदों को झटका लगा है कि सोना 50000 रुपए पर आ जाएगा। अगर सोना कम नहीं होगा तो बढ़कर कितने दाम हो जाएंगे इसको लेकर भी रिपोर्ट आई है।

    Gold ETF ने दिखाया दम

    सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते सप्ताह में Gold ETF पहली बार 3200 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया। फिलहाल ग्लोबल तनाव के कारण गोल्ड ईटीएफ का रेट बढ़कर 3245 डॉलर प्रति औंस से ऊपर तक पहुंच गया। इससे साफ है कि फिजिकल और एक्सचेंज-ट्रेडेड गोल्ड की डिमांड में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
    गोल्डमैन ने जारी किया अपना अनुमान

    आर्थिक विशेषज्ञ गोल्डमैन की ओर से सोने के दामों को लेकर भविष्यवाणी की गई है। उनके अनुसार इस साल के अंत तक सोने के दाम 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएंगे। ऐसे में अगर भारतीय रुपए के हिसाब से देखे तो फिलहाल के डॉलर के दाम के हिसाब से ही सोना भारत में 1 लाख 36 हजार रुपए को पार कर जाएगा। यानी 10 ग्राम सोने के लिए 136000 से ज्यादा रुपए लगेंगे। ऐसे में सोना आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हो जाएगा।

    ऐसा नहीं है कि इस साल में गोल्डमैन ने पहली बार साल के अंत तक के दामों की भविष्यवाणी की है। अब तक की की गई भविष्यवाणियों में दाम लगभग उतने तो पहुंच ही चुके हैं।

    गोल्डमैन की ओर से पहली बार 3300 डॉलर प्रति औंस की उम्मीद जताई गई थी, इसके करीब फिलहाल दाम पहुंच चुके हैं। उसके बाद 3700 और फिर और 4500 डॉलर पर संभावना जताई है।

    सोने के दामों को लेकर चिंता का विषय है कि इतने दाम बढ़ने पर आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो जाएगा। वहीं ट्रेड वॉर जारी है और ग्लोबल टेंशन भी बढ़ रही है।

    जिसकी वजह से लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ रही है और लोग बाजार में रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने में निवेश कर रहे हैं

    Post Views: 1,876

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसमय और गाइडलाइन का हुआ ऐलान इस दिन खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट, जानिए तिथि के साथ सबकुछ…
    Next Article वक्‍फ कानून पर सरकार कर गई खेल कदम पीछे खींचकर लंबी छलांग लगाने की तैयारी, समझ‍िए ये समीकरण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…

    February 28, 2026

    728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…

    February 28, 2026

    फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…

    February 28, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 27-28 मार्च को नवा रायपुर में प्रवासी प्रदेश सम्मेलन, ‘मोर माटी, मोर मान’ बनेगा आयोजन की पहचान…
    • 728 पदों पर भर्ती, इतने फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन…
    • फैंस के लिए बड़ी खबर अचानक बदली आईपीएल की तारीख, पढ़िए पूरी खबर की डिटेल्स…
    • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…
    • इस होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?