Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आखिर कौन देता है परमाणु हमले का आदेश, क्या पीएम के टेबल पर होता स्विच जानिए क्या होता है न्युक्लियर फुटबॉल…
    समाचार

    आखिर कौन देता है परमाणु हमले का आदेश, क्या पीएम के टेबल पर होता स्विच जानिए क्या होता है न्युक्लियर फुटबॉल…

    By Tv 36 HindustanMay 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। युद्ध की संभवनाएं प्रबल है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के कूटनीतिक एक्शन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने परमाणु बम की गीदड़भभकी दी है। बौखलाहट में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से लेकर कई नेता परमाणु बम की धौंस दे रहे हैं। ऐसे में सरहद-सेना और सियासत के चौथे एपिसोड में हम जानेंगे परमाणु हमले का आदेश कौन देता है। इसके साथ ही बताएंगे क्या होता न्युक्लियर फुटबॉल?

    भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। ऐसे में परमाणु बम का उपयोग विनाशकारी साबित होगा। क्योंकि परमाणु का तोड़ अभी तक किसी भी देश के पास नहीं है और न ही इससे ज्यादा शक्तिशाली कोई बम है।

    क्या प्रधानमंत्री के टेबल में होता परमाणु विस्फोट का स्विच?

    दंत कथाओ में सुना गया है कि परमाणु का स्विच प्रधानमंत्री के टेबल में होता है, जिसकी जानकारी सिर्फ प्रधानमंत्री को ही होती है। युद्ध के समय यदि प्रधानमंत्री चाहें तो स्विच दबाकर हमला कर सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। परमाणु अटैक का एक प्रोसेस होता है। उस प्रोसेस गुजरने के बाद परमाणु अटैक होता है। प्रधानमंत्री के टेबल में ऐसा कोई स्विच नहीं होता है, हालांकि उनके पास एक कोड जरूर होता है।

    परमाणु हमले का आदेश भारत में कौन दे सकता है?

    परमाणु हमले का आदेश देने की ताकत किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष के पास होता है। यदि उस देश में प्रेसीडेंसी है तो राष्ट्रपति नहीं तो प्रधानमंत्री परमाणु हमले का आदेश दे सकता है। वहीं भारत के संदर्भ में बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास परमाणु हमले का आदेश देने का अधिकार है। हालांकि भारत में प्रधानमंत्री अकेले निर्णय नही ले सकता है, उसे परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चेयरमैन ऑफ़ चीफ ऑफ़ स्टाफ कमेटी से राय लेकर ही परमाणु हमला करने का निर्णय ले सकता है। परमाणु हमले के लिए प्रधानमंत्री के पास एक पासवर्ड होता है। इसी पासवर्ड के उपयोग से हमले का आदेश दिया जाता है।

    परमाणु ब्रीफकेस

    प्रधानमंत्री साथ SPG एक जवान ब्रीफकेस जैसा बॉक्स लेकर चलता है। इसे परमाणु ब्रीफकेस कहा जाता है। इसका वजन लगभग 20 किलो होता है। इसमें कंप्यूटर और रेडियो ट्रांसमिशन उपकरण आदि सामान होता है और यह बुलेट प्रूफ भी होता है। इस ब्रीफकेस में उन ठिकानों की जानकारी भी होती हैं जहां पर परमाणु हमला करना होता है। अभी तक लगभग 5000 ठिकानों की पहचान की जा चुकी है और समय-समय पर इनकी समीक्षा करके इसमें नए ठिकानों को जोड़ा जाता है।

    परमाणु अटैक हमले का ये है पूरा प्रोसेस

    पीएम के स्मार्ट कोड के अलावा दो अन्य कोड होते हैं, जो कि लॉकर में बंद होते हैं और ये कहां रखे हैं इन्हें हर कोई नही जानता है। सेना में परमाणु बैटरी यूनिट वायुसेना के कमांडिंग ऑफिसर से साथ दो अन्य अधिकारी होते हैं इनके पास अलग – अलग लॉकर होते हैं। इन्हें सेफ कोड कहते हैं। इन सेफ़ों को रखने की जगह को समय समय पर बदल दिया जाता है। प्रधानमंत्री का स्मार्ट कोड मिलने के बाद कमांडिग ऑफिसर अधिकारियों को कोड बताता है। इसके बाद उसका मिलान किया जाता है। कोड सही पाए जाने पर वैज्ञानिक आदेश पाते ही हमला कर देते हैं।

    क्या होता है न्यूक्लियर फुटबॉल

    न्यूक्लियर फुटबॉल संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को अधिकृत करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ब्रीफकेस है। इसे आधिकारिक तौर पर “प्रेसीडेंशियल इमरजेंसी सैचेल” कहा जाता है। यह ब्रीफकेस राष्ट्रपति के साथ हर समय रहता है, और इसमें परमाणु हथियारों के उपयोग के लिए आवश्यक सभी जानकारी और उपकरण होते हैं।

    पाकिस्तान के पास कितने परमाणु हथियार?

    1999 में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने एक अनुमान लगाया था कि 2020 तक पाकिस्तान में 60 से 80 परमाणु हथियार होंगे, लेकिन पाकिस्तान ने खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के बावजूद इसकी अंधी दौड़ में अब तक आधिकारिक तौर पर कुल 170 परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं, जो जल,थल और नभ में मार कर सकता है। परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के अंत तक यह संख्या 200 तक बढ़ सकती है।

    भारत के पास कितने परमाणु हथियार?

    आर्म्स कंट्रोल एंड नॉन प्रोलिफरेशन के अनुसार भारत के शस्त्रागार में 10 से 40 किलोटन हथियार हैं। 2022 तक देश में परमाणु हथियारों की संख्या 160 थी, जो 2024 तक बढ़कर करीब 180 से ज्यादा हो चुकी हैं। भारत न केवल परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में पाकिस्तान से आगे है, बल्कि मारक क्षमता के मामले में उससे तीन गुना ज्यादा हैसियत और ताकत रखता है।

    सिर्फ एक बार किया गया परमाणु हमला

    6 अगस्त 1945 को लिटिल बॉय परमाणु बम के विस्फोट के बाद हिरोशिमा पर मशरूम बादल। हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बमबारी इतिहास में परमाणु हथियारों का पहला और एकमात्र युद्धकालीन उपयोग है। आज तक, सशस्त्र संघर्ष में परमाणु हथियारों का एकमात्र उपयोग 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिकी परमाणु बमबारी के साथ हुआ था।

    Views: 1,270
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article10 मई को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का होगा आयोजन…
    Next Article एक क्लिक में पढ़िए आज की ताजा खबर यहां से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या 68% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जानिए 3% बढ़ोतरी के पीछे का पूरा सच…

    November 1, 2026

    सोने के करीब पहुंची चांदी की कीमत क्या 10 ग्राम गोल्ड के बराबर हो जाएगा 1 किलो सिल्वर जानें पूरा गणित…

    November 1, 2026

    शासकीय कार्यों में लापरवाही पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या 68% हो जाएगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जानिए 3% बढ़ोतरी के पीछे का पूरा सच…
    • अक्टूबर में डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड, हर दिन 82 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन 31.53 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन वो…
    • सोने के करीब पहुंची चांदी की कीमत क्या 10 ग्राम गोल्ड के बराबर हो जाएगा 1 किलो सिल्वर जानें पूरा गणित…
    • शासकीय कार्यों में लापरवाही पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय
    • कोरबा पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?